newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Attack on Shinzo Abe: जापान के पूर्व PM शिंजो आबे पर हुए हमले के बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर राहुल तक ने जताया दुख, इन नेताओं ने भी ट्वीट कर कही ये बात

Attack on Shinzo Abe: शिंजो आबे जापान के सबसे लम्बे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। दो टर्म में करीब 9 सालों तक वो जापान के प्रधानमंत्री रहे। आबे की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध रहे हैं। भारत दौरे के दौरान उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चा में रही थी। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से स्म्म्मानित किया था।

नई दिल्ली। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार की सुबह जापान के शहर नारा में अचानक एक हमलावर ने हमला कर दिया। शिंजो एक चुनावी कैंपेन को संबोधित कर रहे थे इस दौरान किसी ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगने के बाद शिंजो आबे सड़क पर गिर गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां से उनकी हालत के बारे में अलग-अलग तरह की जानकारियां सामने आ रही हैं। इस वजह से शिंजो आबे की हालत के बारे में अभी स्पष्ट कुछ कहना मुश्किल है। हालांकि, जापानी मीडिया के मुताबिक, आबे के दिल ने काम करना बंद कर दिया है और उन्हें सांस लेने में मुश्किल हो रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो आबे के बाकी अंग भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं। उधर कुछ न्यूज एजेंसियों ने तो शिंजो आबे की मौत तक हो जाने की आशंका जताई है। आबे को इस तरह भरी सभा में गोली मारे जाने की खबर से पूरी दुनिया स्तब्ध है। तो भारतीय राजनेताओं ने भी आबे पर हुए हमले की कड़ी निंदा करते हुए दुःख व्यक्त किया है।

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले पर शोक जताते हुए ट्वीट किया, ‘दोस्त पर हुए हमले कसे दुखी हूं, जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।’

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शिंजो आबे पर हुए हमले पर दुःख जताते हुए ट्वीट किया,’जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर हुए हमले को सुनकर स्तब्ध हूं, शिंजो आबे भारत-जापान रिश्तों को मजबूत करने के हमेशा पक्षधर रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।’


एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने भी इस घटना पर दुःख जताते हुए ट्वीटन किया, ‘जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे एक बहुत बड़े वैश्विक नेता और भारत के बहुत अच्छे दोस्त हैं। भारत-जापान रिश्तों को और मजबूत बनाने में उन्होंने हमेशा अहम भूमिका निभाई है। मेरी प्रार्थना उनके और उनके परिवार के साथ है। उनके जल्दी ठीक होने की कामना करता हूं।’

सुनंदा वशिष्ट ने ट्वीट कर लिखा, ‘भारत के मित्र शिंजो आबे के लिए बहुत सारी दुआएं, आबे ने अपने दूरदर्शी नीतियों से पूरी दुनिया को हमेशा सही दिशा दिखाई है। उनका भारत और जापान के रिश्ते को लेकर सकारात्मक अप्रोच हमेशा से सरहनीय रहा है।’

वहीं अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी शिंजो आबे पर हुए हमले पर गहरा दुःख जताते हुए ट्वीट किया है, ‘शिंजो आबे एक महान नेता और एक बेहतरीन इंसान हैं। उनपर हुए हमले की खबर सुनकर दुखी हूं। जापान के लोगों के लिए ये दुख का समय है जो उन्हें देखकर इंस्पिरेशन लेते हैं। हम सब शिंजो के अच्छे सेहत की कामना करते हैं।’

आपको बता दें कि शिंजो आबे जापान के सबसे लम्बे समय तक रहने वाले प्रधानमंत्री हैं। दो टर्म में करीब 9 सालों तक वो जापान के प्रधानमंत्री रहे। आबे की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अच्छे संबंध रहे हैं। भारत दौरे के दौरान उनकी गुजरात और बनारस यात्रा काफी चर्चा में रही थी। 25 जनवरी 2021 को भारत ने आबे को पद्म विभूषण से स्म्म्मानित किया था।