newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

रामेश्वरम पहुंचे चीनी टूरिस्ट को जांच के बाद अधिकारियों ने वापस जाने को कहा

आज भारत के रामेश्वरम में आए एक चीनी टूरिस्ट को भारतीय अधिकारियों ने वापस अपने देश जाने को कह दिया।

नई दिल्ली। एक तरफ पूरी दुनिया कोरोना वायरस से बचने के लिए अपनी तरफ से सारी सतर्कता बरत रहे हैं। दुनिया के हर देश अपने यहां आनेवाले लोगों पर खास निगरानी रख रहे हैं वहीं दूसरी तरफ अपने देश के नागरिकों को दूसरे देशों की यात्रा करने के समय खास सतर्कता बरतने की भी सलाह दी जा रही है। इस सब के बीच आज भारत के रामेश्वरम में आए एक चीनी टूरिस्ट को भारतीय अधिकारियों ने वापस अपने देश जाने को कह दिया।Corona Virusदुनिया के लिए बड़ी मुश्किल बनकर आया चीनी वायरस ‘कोरोना वायरस’ का असर भारत में भी दिख रहा है। भारत सरकार ने भी अभी तक इसको लेकर कई बड़े फैसले लिए हैं। यहां तमिलनाडु के रामेश्वरम में रह रहे एक चीनी नागरिक को भारत छोड़ने के लिए कहा गया है, ये नागरिक भारत घूमने आया था।
srilanka corona virus

चीन से भारत आए 31 साल के टूरिस्ट को शनिवार को रामेश्वरम पहुंचने के तुरंत बाद ही वापस जाने के लिए कह दिया गया। ताकि कोरोना वायरस को लेकर किसी तरह की सुरक्षा का खतरा ना हो पाए।Coronavirus China

वहां के जिला कलेक्टर की मानें तो, ‘पब्लिक हेल्थ, रेवेन्यू और पुलिस डिपार्टमेंट के लोगों ने चीनी टूरिस्ट से संपर्क किया, चेकिंग के बाद टूरिस्ट में वायरस नहीं पाया गया। वह 28 जनवरी को कोलकाता के जरिए भारत आया, जिसके बाद से पूरे देश में घूम रहा था।’

हालांकि, इसके बाद भी एहतियात बरतते हुए चीनी टूरिस्ट को वापस जाने के लिए कहा गया। अधिकारियों के द्वारा सूचित किए जाने के बाद चीनी टूरिस्ट मदुरै के लिए रवाना हुआ और फिर चेन्नई निकल गया। सूत्रों की मानें, तो वह जल्द ही वापस चीन जा सकता है।

रामेश्वरम को लेकर कलेक्टर ने कहा कि लोगों को पैनिक होने की जरूरत नहीं है, अधिकारी सभी लोगों पर नज़र बनाए हुए हैं। सरकारी अस्पताल में एक वार्ड बनाया गया है, जो चीन से आए हुए लोगों की जांच कर रहा है।