Arrogancy: हद से बाहर हो रहा है चीन, अब वियतनाम के लोगों की PLA ने की पिटाई

चीन की सेना ने अब वियतनाम के लोगों से ठीक उसी तरह मारपीट और पत्थरबाजी की है, जिस तरह लद्दाख में भारतीय सेना के साथ की थी। ये घटना चीन की सीमा से लगे उत्तरी वियतनाम के हा गियांग प्रांत में हुई। चीन की सेना PLA के जवानों ने यहां वियतनाम के नागरिकों और मजदूरों से मारपीट की और उनपर पथराव किया।

Avatar Written by: January 15, 2022 7:11 am
China PLA

हो ची मिन्ह सिटी। चीन पड़ोसी देशों से अपनी खराब हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। उसकी सेना ने अब वियतनाम के लोगों से ठीक उसी तरह मारपीट और पत्थरबाजी की है, जिस तरह लद्दाख में भारतीय सेना के साथ की थी। ये घटना चीन की सीमा से लगे उत्तरी वियतनाम के हा गियांग प्रांत में हुई। चीन की सेना PLA के जवानों ने यहां वियतनाम के नागरिकों और मजदूरों से मारपीट की और उनपर पथराव किया। चीन के सैनिकों ने वियतनामियों को गाली भी दी। ये जानकारी हांगकांग पोस्ट अखबार ने दी है। अखबार के मुताबिक चीन के सैनिकों ने वियतनाम की सीमा में काम कर रहे लोगों से इस तरह का खराब बर्ताव किया है।

india_china-sixteen_nine

हांगकांग पोस्ट अखबार के मुताबिक 3 जनवरी को वियतनाम के लोग और मजदूर नदी की जलधारा के तंग होने से हो रहे कटाव को बंद कर रहे थे। उसी दौरान ये घटना हुई। बता दें कि चीन और वियतनाम के बीच संबंध बहुत कड़वे हो गए हैं। यहां तक कि वियतनाम ने चीन को खेती की उपज भी निर्यात करना बंद कर दिया है और चीन के बंदरगाहों तक उसके जहाज भी नहीं जा रहे हैं। चीन की सेना ने वियतनाम में जिस तरह मजदूरों और आम लोगों को पीटा है, ठीक उसी तरह उसने लद्दाख के गलवान में एलएसी को बदलने की कोशिश के दौरान भारतीय सेना के जवानों पर हमला किया था। इस हमले और पथराव में भारत के कर्नल समेत 20 जवान शहीद हुए थे। जबकि, एक अनुमान के मुताबिक चीन के 40 से ज्यादा जवान मारे गए थे। हालांकि, चीन अपने मारे गए सैनिकों की संख्या 4 ही बताता है।

china and india navy

दूसरी ओर, खबर ये है कि फिलीपींस अब भारत से ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने जा रहा है। दोनों देशों के बीच सौदा पक्का हो गया है। फिलीपींस ने ब्रह्मोस के जमीन से समुद्र में मार करने वाली मिसाइल खरीदने का फैसला किया है। इससे चीन तमतमाया हुआ है। फिलीपींस और चीन के बीच भी लंबे समय से तनाव है। चीन समुद्र में फिलीपींस के मछुआरों को मछली पकड़ने से भी रोकता है। बीते दिनों उसकी नौसेना ने फिलीपींस के कुछ जहाजों पर फायरिंग भी की थी। चीन पूरे साउथ चाइना सी को अपना बताता है। जबकि, इस समुद्र पर दूसरे देशों का भी हक है। इसे लेकर अमेरिका और अन्य देशों से चीन का तनाव भी जारी है।