newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोना : फ्रांस में दो हफ्ते तक बढ़ाया गया लॉकडाउन, एक दिन में 299 लोगों की मौत

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूरे यूरोप में कोरोना वायरस के 3 लाख से ज्यादा केस हैं।

नई दिल्ली। कोरोना की चपेट में आए फ्रांस में दो हफ्ते के लिए लॉकडाउन को और बढ़ा दिया गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि कोरोना के मरीजों की संख्या में कमी दिखाई नहीं दे रही थी। इतना ही इसका एक प्रमुख कारण ये भी है वहां की स्वास्थ्य प्रणाली पर ज्यादा बोझ ना पड़े। बता दें कि फ्रांस में एक दिन में 299 लोगों की मौत हो गई।

Coronavirus

फ्रांस में शुक्रवार को कोरोना से 299 लोगों की जान जा चुकी है, जबकि 2300 से ज्यादा लोग भर्ती कराए गए। अब तक फ्रांस में मरने वालों का आंकड़ा 1995 पहुंच चुका है। शुक्रवार को फ्रांस के पूर्वी भाग में सेना के एक विमान को भेजकर 6 संक्रमित लोगों को लाया गया। इस क्षेत्र में सबसे ज्यादा कोरोना का कहर है। देश के पूर्व में शुरू होने के बाद महामारी अब उत्तरी Hautes-de-France और अन्य क्षेत्रों में फैल रही है।

coronavirus

प्रधानमंत्री एडोर्ड फिलिप ने कहा कि कोरोना के चलते हालात ठीक नहीं हैं। आने वाले दिनों में स्थिति कठिन हो जाएगी। ऐसे में दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन की समय-सीमा बढ़ाई गई है। 15 अप्रैल तक संपूर्ण देश में लॉकडाउन रहेगा।

Patna AIIMS Corona

विश्व स्वास्थ्य संगठन ( WHO) के मुताबिक, कोरोना वायरस के चलते अब तक 20 हजार से अधिक लोगों की जान जा चुकी है। पूरे यूरोप में कोरोना वायरस के 3 लाख से ज्यादा केस हैं। अकेले इटली की बात करें तो यहां पर कोरोना वायरस के 86 हजार से ज्यादा कंफर्म केस हैं। इटली में इससे पहले गुरुवार को 712, बुधवार को 683, मंगलवार को 743 और सोमवार को 602 लोगों की मौत कोरोना वायरस से हुई थी।