newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कोरोनावायरस : चीन ने महामारी रोकने के लिए बढ़ाया कदम, 54 अफ्रीकी देशों के साथ तकनीकी सहयोग किया

चीन ने 54 अफ्रीकी देशों के साथ तकनीकी सहयोग किया और उन्हें तकनीकी सहायता दी। दूसरी तरफ अफ्रीकी देशों में भेजे गये चीनी चिकित्सा दलों ने अफ्रीकी देशों में महामारी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

बीजिंग। चीन ने 54 अफ्रीकी देशों के साथ तकनीकी सहयोग किया और उन्हें तकनीकी सहायता दी है। वहीं दूसरी तरफ अफ्रीकी देशों में भेजे गये चीनी चिकित्सा दलों ने अफ्रीकी देशों में महामारी को रोकने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है।

चीनी चिकित्सा व स्वास्थ्य आयोग के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ली मींग जू ने कहा कि चीनी चिकित्सा व स्वास्थ्य आयोग ने जी 20 ग्रुप देशों के बीच सूचना साझा करने का समर्थन दिया, जी 20 स्वास्थ्य मंत्री सभा का आयोजन किया और नये कोरोना वायरस के लिए दवा और टीके के अनुसंधान में भाग लिया।

corona kit

ली ने कहा कि महामारी फैलने के बाद चीन ने अफ्रीका के साथ रोकथाम और नियंत्रण सहयोग किया और अफ्रीकी देशों को यथासंभव सहायता प्रदान की। ली ने कहा कि चीन ने इथियोपिया को नये कोरोनावायरस की जांच करने वाले उपकरणों के समायोजन में मदद दी और चीन की मदद से इथियोपिया अफ्रीका में दूसरा ऐसा देश है जो नये कोरोना वायरस की जांच करने में समर्थ है।

भविष्य में चीन अंतर्राष्ट्रीय समुदाय के साथ सूचना साझाकरण और नीति समन्वय को मजबूत करेगा।