newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Fight On Frontier Airlines Flight : हवा में थी फ्लाइट तभी दो यात्रियों के बीच किसी बात पर हो गई मारपीट, वायरल हो रहा वीडियो

Fight On Frontier Airlines Flight : यह घटना फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही फ्रंटियर एयरलाइंस के विमान के अंदर 30 जून को हुई थी। जब फ्लाइट मियामी में लैंड की तो पुलिस ने भारतीय मूल के ईशान शर्मा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कीनू इवांस नाम के यात्री ने आरोप लगाया है कि ईशान ने बिना किसी उकसावे के उस पर हमला किया और उसको पीटा।

नई दिल्ली। भारतीय मूल के शख्स को फ्लाइट में दूसरे यात्री से मारपीट के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना फिलाडेल्फिया से मियामी जा रही फ्रंटियर एयरलाइंस के विमान के अंदर 30 जून को उस वक्त हुई जब विमान हवा में था। जब फ्लाइट मियामी में लैंड की तो पुलिस ने भारतीय मूल के ईशान शर्मा को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। कीनू इवांस नाम के यात्री ने आरोप लगाया है कि ईशान ने बिना किसी उकसावे के उस पर हमला किया और उसको पीटा। प्लेन के अंदर हुई इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दोनों यात्रियों के बीच जब मारपीट की घटना हुई तो अन्य यात्रियों ने दोनों को रोकने की कोशिश की, लेकिन मामला काफी ज्यादा बढ़ गया था। इस झगड़े में ईशान और कीनू दोनों को चोट आई है। कीनू ने कहा कि ईशान ने उसे जान से मारने की कोशिश की, गला दबाया तब उसके बाद मैंने भी उस पर पलटवार किया। मियामी पुलिस ने ईशान को हिरासत में लेकर पहले उसे जैक्सन वेस्ट हॉस्पिटल भेजा जहां उसकी पट्टी वगैरह की गई। इसके बाद उसे टर्नर गिलफोर्ड नाइट सुधार केंद्र में भेजा दिया गया। उधर सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में लोग अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ लोग इसे फ्लाइट सुरक्षा नियमों का उल्लंघन बता रहे हैं।

इस पूरे मामले पर हालांकि फ्रंटियर एयरलाइंस की तरफ से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है मगर संभावना जताई जा रही है कि कंपनी ईशान शर्मा पर यात्रा बैन लगा सकती है। उधर, ईशान के वकील ने कोर्ट में उसका बचाव करते हुए कहा कि मेरा मुव्क्किल फ्लाइट में मेडिटेशन कर रहा था जबकि दूसरे यात्री कीनू इवांस को यह असहज लगा। इसी के चलते दोनों के बीच बहस हुई जो हाथापाई में बदल गई।