newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

France Plane Crash : फ्रांस में दो विमानों की हुई टक्कर, पांच लोगों की मौत

France Plane Crash : पश्चिमी फ्रांस (France Plane Crash) में विमान दुर्घटना (Plane Collision) सामने आ रही है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, शनिवार को एक यात्री विमान की टक्कर माइक्रोलाइट विमान से हो गई।

नई दिल्ली। पश्चिमी फ्रांस (France Plane Crash) में विमान दुर्घटना (Plane Collision) सामने आ रही है। जिसमें पांच लोगों की मौत हो गई है। दरअसल, शनिवार को एक यात्री विमान की टक्कर माइक्रोलाइट विमान से हो गई। यह घटना शनिवार शाम तकरीबन 4.30 बजे पश्चिम फ्रांस में हुई है।

france hadsa

सरकारी प्रवक्ता नाडिया सेगहायर ने इस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए कहा है कि माइक्रोलाइट प्लेन में 2 लोग सवार थे, उसकी टक्कर DA40 यात्री विमान से हो गई। यात्री विमान में 3 लोग सवार थे।

उन्होंने आगे बताया कि छोटा माइक्रोलाइट विमान ने दो लोगों को लेकर उड़ान भरी थी। भारतीय समयानुसार शाम साढ़े चार बजे तीन यात्रियों के साथ जा रहे डीए40 पर्यटक विमान माइक्रोलाइट विमान से टकरा गया। यह घटना लोचेस के इंड्रे एट लोएरे हवाई क्षेत्र के नजदीक हुई। टक्कर के बाद छोटा माइक्रोलाइट विमान रहवासी क्षेत्र में एक घर के बाड़ में, जबकि डीए40 पर्यटक विमान निर्जन क्षेत्र में जा गिरा।

france hadsa

इस हादसे में विमानों में सवार पांच लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद करीब 50 अग्निशामकों को बुलाया गया। साथ ही दुर्घटनाग्रस्त स्थलों के चारों ओर सड़क की मरम्मत भी की गई। पीड़ितों की पहचान या टकराव के कारणों के बारे में अब तक कोई विवरण जारी नहीं किया गया है। बहरहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है।