Pakistan: भारत सरकार का बड़ा एक्शन, पाकिस्तान सरकार के ट्विटर हैंडल पर इंडिया में लगाई रोक

Pakistan: पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan पर लिखा हुआ है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में इस ट्विटर अकाउंट को रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म विश्वभर में हर रोज करोड़ों की तदाद में ट्वीट शेयर किए जाते है।  

Avatar Written by: September 7, 2022 9:42 pm

नई दिल्ली। बुधवार को भारत सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। भारत ने पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर रोक लगा दी है। बता दें कि पाकिस्तान सरकार का ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan नाम से है। सूत्रों के अनुसार, ये भारत सरकार की कानूनी मांग पर ही ट्विटर ने बड़ी कार्रवाई की है। जिसके बाद अब भारत में ट्विटर यूजर पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर किसी भी तरह की एक्टिविटी को नहीं देख पाएंगे।

पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल @GovtofPakistan पर लिखा हुआ है कि कानूनी मांग के जवाब में भारत में इस ट्विटर अकाउंट को रोक लगा दी गई है। आपको बता दें कि सोशल मीडिया प्लेटफार्म विश्वभर में हर रोज करोड़ों की तदाद में ट्वीट शेयर किए जाते है।

हालांकि आशंका इस बात की भी जताई जा रही है कि कहीं पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल को किसी ने हैक तो नहीं कर लिया है।