newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

जब तक कोविड-19 नहीं चला जाता ओलम्पिक का होना मुश्किल : शिंजो आबे

सीएनएन ने आबे के हवाले से लिखा है, “हम लगातार कहते आ रहे हैं कि ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन तभी होना चाहिए जब सभी इसमें सुरक्षित होकर भाग ले सकें। अगर कोरोनावायरस नहीं जाता है तो इस तरह से खेल आयोजित कराना नामुमकिन होगा।”

टोक्यो। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि अगर कोरोनावायरस के कारण उपजी स्थिति ठीक नहीं होती है तो अगले साल भी ओलम्पिक खेलों का आयोजन करना मुश्किल हो जाएगा। टोक्यो ओलम्पिक इसी साल होने थे लेकिन कोविड-19 के कारण इन्हें एक साल तक के लिए टाल दिया गया। ओलम्पिक से संबंधी सवाल के जवाब में आबे ने कहा कि यह जरूरी है कि खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित महसूस करें और इसके लिए जरूरी है कि वायरस को रोका जाए।

shinzo abe

सीएनएन ने आबे के हवाले से लिखा है, “हम लगातार कहते आ रहे हैं कि ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन तभी होना चाहिए जब सभी इसमें सुरक्षित होकर भाग ले सकें। अगर कोरोनावायरस नहीं जाता है तो इस तरह से खेल आयोजित कराना नामुमकिन होगा।”

इससे पहले टोक्यो ओलम्पिक की आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा था कि अगर खेलों में और देरी होती है तो फिर इन्हें रद्द कर देना चाहिए। योशिइरो मोरी से जब खेलों को आगे बढ़ाने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, “इस स्थिति में ओलम्पिक को रद्द कर देना चाहिए।”

shinzo abe

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है। अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे।