चीन को करारा जवाब देने की तैयारी में अमेरिका, भारत-चीन सीमा विवाद पर बोले ट्रंप- हालात बहुत गंभीर, हम मदद को तैयार

भारत और चीन में सीमा विवाद (India China Border Dispute) के चलते तनाव बढ़ता जा रहा है। ऐसे में अमेरिका (America) का कहना है कि वो भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में भारत की मदद करने के लिए तैयार हैं।

Avatar Written by: September 5, 2020 12:54 pm
trump

वाशिंगटन। भारत और चीन में सीमा विवाद (India China Border Dispute) के चलते तनाव बढ़ता जा रहा है। अमेरिका (America) भी चीन के इस रवैये से परेशान है। ऐसे में अमेरिका का कहना है कि वो भारत और चीन के बीच सीमा विवाद में भारत की मदद करने के लिए तैयार हैं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि अमेरिका, भारत-चीन सीमा विवाद को सुलझाने में मदद करने के लिए तैयार है।

India-China-relations

ट्रंप ने कहा, ‘भारत और चीन सीमा पर तनाव बहुत बढ़ गया है। दोनों के बीच हालात बहुत बुरे हो गए हैं। मैं भारत और चीन विवाद में इन्वॉल्व होना चाहता हूं और इस समस्या को सुलझाने में मदद करने को तैयार हूं।” उन्होंने कहा कि अगर हम कुछ कर पाए तो हम मदद करना पसंद करेंगे। राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि विवाद के मुद्दे पर हम दोनों देशों से बात भी कर रहे हैं। ट्रंप ने यह बातें व्हाइट हाउस में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में कही।

US President Donald Trump

अमेरिकी राष्ट्रपति ने संवाददाता सम्मेलन में यह दोहराया कि वह भारत और चीन दोनों से स्थिति के बारे में बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम चीन और भारत के संबंध में मदद करने के लिए तैयार हैं। यदि हम कुछ भी कर सकते हैं, तो हम इसमें शामिल होकर और मदद करना पसंद करेंगे। हम दोनों देशों से इस बारे में बात कर रहे हैं।

modi jinping trump

एक संवाददाता के यह पूछने पर कि चीन, भारत को धमका रहा है? इस सवाल के जवाब में ट्रंप ने कहा कि हमें उम्मीद है यह मामला ना हो लेकिन चीन निश्चित रूप से इस दिशा में बढ़ रहा है। ट्रंप ने कहा, ”मैं उम्मीद करता हूं कि ऐसा नहीं है, लेकिन चीन इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। चीन इस दिशा में बहुत मजबूती से आगे बढ़ रहा है और इस बात को बहुत से लोग समझ रहे हैं।”