कोरोना का कहरः अब चीन से अपने सारे उद्योग धंधे समेटने की जुगत में लगा जापान

तकनीक की दुनिया का बेताज बादशाह जापान अपनी कंपनियों का ऑपरेशन चीन से शिफ्ट करने की तैयारी में है।

Avatar Written by: April 9, 2020 5:06 pm

टोक्यो। तकनीक की दुनिया का बेताज बादशाह जापान अपनी कंपनियों का ऑपरेशन चीन से शिफ्ट करने की तैयारी में है। वैश्विक महामारी कोरोनावायरस की वजह से जापान लगातार इस बात पर लंबे वक्त से विचार कर रहा था और अब उसने फैसला लिया है कि वह अपनी कंपनियों को चीन से बाहर ऑपरेशनल होने के लिए शिफ्ट करवाएगा। जापान सरकार ने आर्थिक राहत पैकेज में इसके लिए 2.2 अरब डॉलर यानी कि करीब 16786 करोड रुपए निर्धारित किए हैं।

बता दें जापान सरकार चीन में बिगड़ती परिस्थितियों के बीच अपनी कंपनियों का चीन के बाजार से बाहर ऑपरेशन शुरू करने के लिए यह रकम खर्च करने वाली है। गौरतलब है कि जापान चाहता है उसकी कंपनियां अपना मैन्युफैक्चरिंग यूनिट चीन के बाहर लेकर जाएं और किसी अन्य देश में लगाएं या फिर जापान में लगाएं।

इसीलिए कोरोनावायरस संक्रमण काल के बीच जापान ने अपने रिकॉर्ड आर्थिक प्रोत्साहन पैकेज में 2.2 बिलियन डॉलर का निवेश करने का फैसला किया है, ताकि उसके देश के निर्माताओं को चीन से उत्पादन को स्थानांतरित करने में मदद मिल सके।

जापान के मुताबिक कोरोनावायरस इन दोनों प्रमुख व्यापारिक भागीदारों के बीच सप्लाई चेन को बाधित करने का काम कर रहा है। इसके लिए अतिरिक्त बजट की घोषणा जापान ने की है। महामारी के विनाशकारी प्रभावों को दूर करने के लिए जापान में उत्पादन शिफ्ट करने वाली कंपनियों के लिए 220 बिलियन येन ($ 2 बिलियन) और 23.5 बिलियन येन उन कंपनियों के लिए रखा गया है जो किसी अन्य देश में खुद के उत्पादन को स्थानांतरित करना चाहती हैं।

चीन जापान के व्यापारिक रिश्ते काफी अच्छे हैं ऐसे में जापान को लगता है कि इस कदम से दोनों देशों के बीच मैत्रीपूर्ण संबंधों का माहौल बना रहना चाहिए। चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को इस महीने की शुरुआत में जापान की राजकीय यात्रा पर जाना था। लेकिन अचानक से चीन में फैले कोरोनावायरस के चलते उनकी यात्रा टाल दी गई और अबतक नई तारीख निर्धारित नहीं की गई है।