newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव का सन्देश,कहा- महामारी के दौरान मानव अधिकारों की रक्षा हो

संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मानव अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

संयुक्त राष्ट्र। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में मानव अधिकारों की रक्षा करने की आवश्यकता पर बल दिया।

UN Chief Antonio Guterres

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने महामारी के जवाब में मानवाधिकारों के महत्व पर संक्षिप्त नीति के शुभारंभ के लिए गुटेरेस के गुरुवार को जारी एक वीडियो संदेश के हवाले से कहा, “कोविड-19 संक्रमण एक पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी है। लेकिन यह महामारी इससे कहीं अधिक आर्थिक, सामाजिक और एक मानव संकट है, जो तेजी से ह्यूमन राइट्स क्राइसिस बनता जा रहा है।”

France Corona Case

पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी पर कुछ देशों में बढ़ती नैतिकता-राष्ट्रवाद, लोकलुभावनवाद, अधिनायकवाद और मानवाधिकारों की नजर अंदाजी महामारी से संबंधित उद्देश्यों के लिए दमनकारी उपाय अपने की ओर संकेत कर सकती है, इसके जवाब में गुटेरेस ने कहा, “यह अस्वीकार्य है।”

उन्होंने कहा, “सरकारों को चाहिए कि वह पहले से अधिक पारदर्शी, उत्तरदायी और लोगों के प्रति जवाबदेह रहे। नागरिक स्थान और प्रेस स्वतंत्रता महत्वपूर्ण हैं। सिविल सोसाइटी संगठनों और निजी क्षेत्र के लिए आवश्यक भूमिकाएं हैं।” उन्होंने कहा, “हम सभी यह कर सकते हैं कि हम यह न भूले कि खतरा वायरस है, लोग नहीं।”