newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी पाकिस्तान में गिरफ्तार

Pakistan: पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी (Zakiur Rehman Lakhvi) को गिरफ्तार कर लिया है।

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के आतंकवाद निरोधक अधिकारियों ने मुंबई हमलों के मास्टरमाइंड और आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के कमांडर जकी-उर-रहमान लखवी (Zakiur Rehman Lakhvi) को गिरफ्तार कर लिया है। लखवी मुंबई हमला मामले में 2015 से ही जमानत पर था। उसे आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने गिरफ्तार किया।

Mumbai Attack

आपको बता दें कि 26 नवंबर 2008 को पाकिस्तानी सेना और खुफिया एजेंसी की शह पर लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने मुंबई में कई जगहों पर हमले किए थे। इस हमले में कई विदेशियों समेत 155 लोगों की मौत हो गई थी।