Nepal: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट नई ऊंचाई का चला पता, आप भी जानिए कितनी है Height

Mount Everest New Height: दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल नेपाल (Nepal) और चीन (China) ने माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई को लेकर मंगलवार को बड़ी जानकारी साझा की है।

Avatar Written by: December 8, 2020 4:30 pm
Mount Everest

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट (Mount Everest) को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल नेपाल (Nepal) और चीन (China) ने माउंट एवरेस्ट की नई ऊंचाई को लेकर मंगलवार को बड़ी जानकारी साझा की है। नेपाल के विदेश मंत्रालय (Nepal’s Foreign Minister) की तरफ से कहा गया है कि हाल में माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई को फिर से मापा गया है और दुनिया की इस सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई 8848.86 मीटर है। पहले इसकी ऊंचाई 8848 मीटर थी। आपको बता दें कि एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर पिछले कुछ सालों से बहस चल रही थी और ऐसा माना जा रहा था कि साल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के साथ ही कई अन्य कारणों से संभवत: चोटी की ऊंचाई में बदलाव आया है। जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। इसी को देखते हुए चोटी की सही ऊंचाई को मापने का फैसला लिया गया था।

एवरेस्‍ट की नई ऊंचाई का ऐलान नेपाल के विदेश मंत्री और चीन के विदेश मंत्री ने संयुक्‍त रूप से किया है। इस तरह से माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई में 86 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है। अब ताजा नाप के बाद इस विवाद का अंत हो गया है। बता दें कि 13 अक्‍टूबर 2019 को नेपाल और चीन के बीच माउंट एवरेस्‍ट की ऊंचाई नापने पर समझौता हुआ था। इसके तहत माउंट झूमलांगमा और सागरमाथा की ऊंचाई नापना तय हुआ था।

एवरेस्ट की ऊंचाई को लेकर पिछले कुछ सालों से बहस हो रही थी और ऐसा माना जा रहा था कि साल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप के साथ ही कई अन्य कारणों से संभवत: चोटी की ऊंचाई में बदलाव आया है। जिसको लेकर कई तरह के सवाल उठाए जा रहे थे। इसी को देखते हुए चोटी की सही ऊंचाई को मापने का फैसला लिया गया था। नेपाल के समाचार पत्र ने बताया है कि सर्वे ऑफ इंडिया द्वारा 1954 में की गई माप के अनुसार, माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर थी।

Mount Everest

वहीं, हिमालय पर रिसर्च करने वाली कई संस्थाएं और वैज्ञानिक कई बार खुलासा कर चुके हैं कि हिमालय पर्वत श्रृंखला में मौजूद दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।