newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Nobel Peace Prize 2020 : वर्ल्ड फूड प्रोग्राम को मिला नोबेल शांति पुरस्कार

Nobel Peace Prize 2020 : शुक्रवार को साल 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) की घोषणा कर दी गई है। इस बार ये किसी व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था को मिला है। इस बार ये सम्मान वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (World Food Programme) संगठन को दिया गया है।

नई दिल्ली। शुक्रवार को साल 2020 के नोबेल शांति पुरस्कार (Nobel Peace Prize) की घोषणा कर दी गई है। इस बार ये किसी व्यक्ति नहीं बल्कि एक संस्था को मिला है। इस बार ये सम्मान वर्ल्ड फूड प्रोग्राम (World Food Programme) संगठन को दिया गया है। कोरोनावायरस (Coronavirus) संकट, सैन्य संकट और अन्य मुश्किल वक्त के बीच दुनिया में बड़े पैमाने पर जरूरतमंदों को खाना खिलाने और मदद करने के लिए ये चयन किया गया है।


नोबेल कमेटी द्वारा साझा जानकारी के मुताबिक, वर्ल्ड फूड प्रोग्राम दुनिया के सबसे बड़ी संस्था है जो कि खाने की मदद देती है। साल 2019 में WFP ने 88 देशों के 100 मिलियन लोगों को खाना मुहैया कराया। साल 2015 में संयुक्त राष्ट्र ने सभी को खाना खिलाने के लिए एक नया मिशन माना था। आंकड़ों के मुताबिक, 2019 में करीब 135 मिलियन लोग भूख के दुख से गुजरे जिनके पीछे युद्ध और सैन्य संकट जैसे कारण है।