अब जापान देने वाला है ड्रैगन को तगड़ा झटका, 57 कंपनियां चीन को कहेंगी गुडबॉय

अब जापान चीन को तगड़ा झटका देने की तयारी कर रहा है। इससे पहले जापान भारत, अमेरिका और ताइवान को तगड़ा झटका दे चुका है।

Avatar Written by: July 19, 2020 7:57 pm
japan

टोक्यो। अब जापान चीन को तगड़ा झटका देने की तयारी कर रहा है। इससे पहले जापान भारत, अमेरिका और ताइवान को तगड़ा झटका दे चुका है। अब जापान ने चीन से जापानी कंपनियों को वापस निकालने और फिर से जापान में लाने के लिए पैसे देने का फैसला किया है।

japan

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि लोकल सप्लाई चेन पर कभी कोई असर ना पड़े और चीन पर उनकी निर्भरता भी कम हो सके। इसके तहत जापान अपनी 57 कंपनियों को चीन से वापस आकर देश में ही मैन्युफैक्चरिंग करने के लिए 53.6 करोड़ डॉलर खर्च कर रहा है।

china flag

57 कंपनियां चीन को कहेंगी गुडबॉय

इतना ही नहीं, अन्य 30 कंपनियों को वियतनाम, म्यांमार, थाइलैंड औरर दक्षिण पूर्व एशियन देशों से अपनी यूनिट वापस जापान लाने के लिए भी पैसे दिए जा रहे हैं। निक्केई अखबार की रिपोर्ट के अनुसार सरकार इसके लिए कुल मिलाकर करीब 70 अरब येन खर्च करेगी। चीन के खिलाफ खड़े होने वाले देशों का एक और उदाहरण है, क्योंकि चीन का तरीका सही नहीं है। आर्थिक मोर्चे पर ब्लैकमेल करने से लेकर दूसरे देश की सीमा का सम्मान नहीं करना किसी भी देश को अच्छा नहीं लग रहा है। ताइवान की सरकार ने भी 2019 में कुछ ऐसी ही पॉलिसी बनाई थी, जैसी जापान ने बनाई है।

Japan Prime Minister Shinzo Abe

बहुत सी कंपनियां आना चाहती हैं चीन से बाहर

वहीं अमेरिका पहले ही चीन से अपनी कंपनियां निकालने की फिराक में है। एप्पल ने तो भारत में अपने प्लांट्स बढ़ाने का फैसला भी कर लिया है। चीन से बहुत सारी कंपनियां निकल कर बाहर आना चाहती हैं। भारत ने भी पहले ऐप बैन किए और अब चीनी कंपनियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। हो सकता है आने वाले वक्त में चीनी कंपनियों को भारत से बाहर का रास्ता दिखा दिया जाए।

Latest