newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

UNGA : UN में इमरान खान ने शुरू किया कश्मीर पर अपना झूठ तो भारतीय राजनयिक उठे अपनी जगह से और फिर…

Imran Khan in UN : सीमा(LoC) पर अक्सर सीजफायर का उल्लंघन करने वाला पाकिस्तान(Pakistan), अब उल्टा भारत पर ही आरोप लगाने लगा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा(United Nation) में इमरान(Imran Khan) ने दावा किया कि, भारत सीजफायर का उल्लंघन कर सीमा पर तनाव पैदा कर रहा है।

नई दिल्ली। पाकिस्तान को कहीं मंच मिले तो वो अपने उस कीमती समय को भारत के खिलाफ लगाने में बहादुरी समझता है। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संयुक्त राष्ट्र महासभा की 75वीं वर्षगांठ के दौरान भी कुछ ऐसा किया। मौका था पाकिस्तान को दुनिया के सामने पेश करना लेकिन इमरान खान ने अपना सारा भाषण पीएम मोदी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और भारत की सेना पर कई झूठे आरोप लगाने में खराब कर दिए। इमरान खान के RSS को लेकर कई झूठ बोले, उन्होंने कई बेबुनियाद आरोप भारतीय सेना पर भी लगाए। इमरान के विरोध में उस समय यूएनजीए के कांफ्रेंस हॉल में मौजूद भारतीय राजनयिक ने वॉकआउट कर दिया। पाक पीएम इमरान खान ने राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ पर निशाना साधते हुए कहा कि आरएसएस गांधी और नेहरू के सेक्युलर मूल्यों को पीछे छोड़ भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश में लगा हुआ है। 2002 के गुजरात दंगों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिमों पर अत्याचार हो रहा है।

Imran Khan UN

इमरान खान के नापाक इरादे देख भारतीय डेलीगेट ने किया वॉकआउट

दरअसल इमरान खान पहले से ही अपना मन बनाकर आए थे कि संयुक्त राष्ट्र की महासभा में वो भारत, भारतीय सेना, RSS और पीएम मोदी पर लगातार झूठे आरोप लगाकर खुद को पाक साफ बताएंगे, वो भी भारतीय डेलीगेट के सामने। फिलहाल उनकी सोच पर पानी फिर गया। उन्होंने अपनी बात रखनी शुरू ही की थी कि, भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे भारतीय राजनयिक ने विरोध दर्ज कराते हुए महासभा से वॉकआउट कर दिया।

कश्मीर पर इमरान खान का रोना

कश्मीर पर अपना रोना रोते हुए पाक पीएम ने कहा कि, भारत ने कश्मीर पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ है और वहां के लोगों के मानवाधिकार का हनन कर रहा है। संयुक्त राष्ट्र को अपने रिज्योलूशन के तहत इसका हल निकालना चाहिए। उन्होंने अनुच्छेद 370 के खात्मे का जिक्र करते हुए कहा कि इससे कश्मीरी लोगों के अधिकारों को खत्म किया गया है। इतना ही नहीं मुस्लिमों का हमदर्द बनते हुए इमरान खान ने भारत पर स्टेट स्पांसर इस्लामोफोबिया फैलाने का आऱोप लगाया। उन्होंने भारत में आरएसएस का नाम लेकर मुसलमानों के खिलाफ हिंसा फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 1992 में बाबरी मस्जिद को तोड़ दिया।

संयुक्त राष्ट्र में इमरान खान ने कहा कि, कश्मीर में आवाज उठाने वाले लोगों पर पैलट गन चलाया जा रहा है, उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। यह सब आरएसएस की विचारधारा वाली बीजेपी की राज में हो रहा है। पिछले साल 5 अगस्त के बाद से सेना की अतिरिक्त तैनाती कर भारत ने कश्मीरी नेताओं को बंद कर दिया गया। पूरे कश्मीर में कर्फ्यू लगा दी गई, लोगों को सजा दी गई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि झूठे मुठभेड़ों में हजारों कश्मीरियों को मार दिया गया।

united nation

भारतीय सेना पर झूठा आरोप

नापाक इरादों से लबरेज इमरान खान ने भारतीय सेना पर झूठा आरोप लगाते हुए कहा कि, अंतरराष्ट्रीय समुदाय को इस हिंसा की स्वतंत्र जांच करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार जम्मू कश्मीर में कानून बदलकर डेमोग्राफिक चेंज कर रही है। जिनेवा कन्वेंशन के अनुसार, इस तरह का काम वॉर क्राइम माना जाता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी लोग जम्मू-कश्मीर के निवासियों के साथ खड़े हैं।

Imran Khan

खुद की करतूत का आरोप भारत पर

सीमा पर अक्सर सीजफायर का उल्लंघन करने वाला पाकिस्तान, अब उल्टा भारत पर ही आरोप लगाने लगा है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में इमरान ने दावा किया कि, भारत सीजफायर का उल्लंघन कर सीमा पर तनाव पैदा कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारतीय सेना निर्दोष लोगों को निशाना बना रही है। उन्होंने भारत को धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी भी तरह का मिसएडवेंचर किया गया तो हम अंतिम समय तक लडाई लड़ेंगे।