newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

नेपाल में ही है ‘अयोध्या’ इसका सबूत लेकर अपने पास लेकर घूम रहे ओली, कहा इसी को करें प्रमोट

पीएम ओली ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि भगवान राम का जन्म नेपाल के अयोध्यापुरी में हुआ था। भारत के अयोध्या में नहीं। मेरे पास सुबूत हैं, जो यह साबित कर देंगे कि भगवान राम का जन्म नेपाल में ही हुआ था।’

नई दिल्ली। बीते कुछ महीनों से भारत व नेपाल के बीच सीमा पर तनाव बना हुआ है। इस बीच नेपाल एक बार फिर नई बेतुकी चाल चली है। दरअसल नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर दावा किया है कि भगवान राम की जन्मस्थली नेपाल का चितवन जिला है। इसी जिले में माडी नगरपालिका क्षेत्र है, जिसका नाम अयोध्यापुरी है।

KP Sharma oli and Narendra Modi

शनिवार को ओली ने इस क्षेत्र के अधिकारियों से फोन पर बातचीत की। उन्हें राम, लक्ष्मण और मां सीता की प्रतिमाएं लगाने के आदेश दिए। ओली ने अफसरों को आदेश दिया कि अयोध्यापुरी को ही असली अयोध्या के तौर पर प्रोजेक्ट और प्रमोट करें। नेपाल के अखबार ‘हिमालयन टाइम्स’ के मुताबिक ओली ने माडी और चितवन के अधिकारियों और नेताओं से दो घंटे फोन पर बातचीत की। आगे बातचीत के लिए उन्हें काठमांडू भी बुलाया।

KP Sharma OLI

पीएम ओली ने कहा, ‘मुझे भरोसा है कि भगवान राम का जन्म नेपाल के अयोध्यापुरी में हुआ था। भारत के अयोध्या में नहीं। मेरे पास सुबूत हैं, जो यह साबित कर देंगे कि भगवान राम का जन्म नेपाल में ही हुआ था।’ चितवन जिले की सांसद दिल कुमारी रावल ने कहा, ‘पीएम ओली ने कहा है कि अयोध्यापुरी के आसपास के क्षेत्रों के संरक्षण के लिए पूरी ताकत से काम करें। प्रमाण जुटाने लिए अयोध्यापुरी की खुदाई करने को भी कहा। इसके साथ ही अयोध्यापुरी को प्रमोट करने और वहां के ऐतिहासिक साक्ष्यों को संरक्षित करने के लिए स्थानीय लोगों की मदद लेने का आदेश भी दिया।’

KP Sharma oli and Ram mandir

बता दें कि पिछले महीने ओली ने नेपाल के ठोरी के पास रहे अयोध्यापुरी में भगवान राम का जन्मस्थान होने का दावा किया था। उन्होंने कहा था कि राम का असली जन्मस्थान नेपाल में ही है। भारत सांस्कृतिक अतिक्रमण करते हुए गलत तथ्य के आधार पर उत्तर प्रदेश के अयोध्या को राम का असली जन्मस्थान बता रहा है। प्रधानमंत्री ओली के इस बयान का भारत में जबरदस्त विरोध हुआ था। नेपाल में भी राजनीतिक दलों और आम जनता ने विरोध किया था। खुद ओली की पार्टी के नेताओं ने उनके बयान का विरोध किया था।