newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

फिर चीन की बढ़ेगी परेशानी, एक बार फिर रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का किया समर्थन

रूस में विक्ट्री डे के जश्न के लिए मॉस्को पहुंचे भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की मूति पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फिर रूस के उपप्रधानमंत्री से मुलाकात की।

नई दिल्ली। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए भारत की मजबूत दावेदारी को लेकर रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने कहा कि, भारत संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का स्थायी सदस्य बनने के लिए भारत एक मजबूत उम्मीदवार है। इस संबंध में लावरोव ने कहा कि आज हमने संयुक्त राष्ट्र के संभावित सुधारों के बारे में बातचीत की।

उन्होंने कहा कि, हमारा मानना है कि भारत सुरक्षा परिषद का पूर्ण सदस्य बन सकता है। रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की मंगलवार को हुई वर्चुअल बैठक के दौरान भारत के पुराने दोस्त रूस ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भारत की स्थायी सदस्यता का जोरदार तरीके से समर्थन किया है।

Sergei Lavrov

भारत-चीन के बीच चल रहे विवाद पर सर्गेई लावरोव ने कहा कि मौजूदा समय में भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा पर जो तनाव चल रहा है, उसमें किसी तीसरे देश को दखल देने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि हम यह आशा करते हैं कि दोनों देशों के बीच हालात शांतिपूर्ण बने रहेंगे। दोनों ही देश इस विवाद का शांतिपूर्ण हल ढूंढ लेंगे।

भारत चीन के तल्ख रिश्तों को बेहतर करने के लिए किसी तीसरे देश को लेकर लावरोव ने कहा कि मैं यह नहीं मानता हूं कि भारत और चीन को किसी तीसरे देश की मदद की दरकार है। दोनों ही देश अपने बलबूते इसका समाधान निकाल सकते हैं। विदेश मंत्री ने कहा कि भारत और चीन ने शांतिपूर्ण समाधान को लेकर अपनी प्रतिबद्धता दिखाई है। दोनों देशों के रक्षा अधिकारियों, विदेश मंत्रियों के स्तर पर बात की है और दोनों पक्षों ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है जिससे यह संकेत मिलता हो कि कोई भी पक्ष इस मसले का कूटनीतिक समाधान न चाह रहा हो।

Rajnath russia ind

बता दें कि रूस में विक्ट्री डे के जश्न के लिए मॉस्को पहुंचे भारत के केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय दूतावास में महात्मा गांधी की मूति पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और फिर रूस के उपप्रधानमंत्री से मुलाकात की। 9 मई को होने वाले जश्न को कोरोना वायरस के चलते पोस्टपोन कर दिया गया था और अब बुधवार, 24 जून को मनाया जाएगा।

इस साल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कार्यक्रम के लिए न्योता मिला था लेकिन उनकी जगह सिंह पहुंचे हैं। महात्मा गांधी की मूर्ति पर फूल चढ़ाने के बाद रक्षा मंत्री ने रूस के उपप्रधानमंत्री युरी इवानोविक बोरिसोव से मुलाकात की। साथ ही, भारत की तीनों सेनाएं भी परेड में अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगी। राजनाथ सिंह की यात्रा बेहद महत्वपूर्ण बताई जा रही है।