श्रीलंका: कोरोना वायरस के 14 संदिग्धों में 2 यूरोपीय

श्रीलंका में नोवेल कोरोनावायरस से संक्रमित होने के संदेह में दो यूरोपीय समेत 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

Avatar Written by: February 8, 2020 2:08 pm
srilanka corona virus

कोलंबो।  श्रीलंका में नोबेल कोरोना वायरस से संक्रमित होने के संदेह में दो यूरोपीय समेत 14 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी। डेली मिरर अखबार की रिपोर्ट के अनुसार, अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि इन रोगियों ने कोरोनावायरस से ग्रसित होने के लक्षण की शिकायत की थी, जिसके बाद इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

corona virusअधिकारियों ने कहा कि दोनों यूरोपीय नागरिकों को संक्रामक रोग अस्पताल(आईडीएच) में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य रोगियों को अन्य सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के गहन निरीक्षण में रखा गया है।

corona virus china
इस बीच, एपिडेमियोलॉजी इकाई के मुख्य महामारी विशेषज्ञ सुदत समरवीरा ने कहा कि कोरानावायरस से संक्रमित चीनी यात्रियों को अभी भी आईडीएच में रखा गया है और विशेषज्ञ डॉक्टर उनकी देखरेख कर रहे हैं। समरवीरा ने कहा कि देश के सभी प्रवेश और निकास द्वारों पर कड़े एहतियाती उपाय किए गए हैं।