Indonesia: इंडोनेशिया में बड़ा हादसा!, 62 लोगों से भरा बोइंग विमान लापता, मलबे की तस्वीरों ने डराया

Indonesia: यह विमान श्रीविजय एयर का था। विमान इंडोनेशिया (INDONESIA) की राजधानी जकार्ता (JAKARTA) से उड़ान भरने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसको लेकर जो सूचना मिल रही है उसकी मानें तो घरेलू उड़ान भर रहे इस विमान में 56 यात्रियों के साथ चालक दल के 6 सदस्य भी थे। मतलब इस विमान में कुल 62 लोग सवार थे।

Avatar Written by: January 9, 2021 8:09 pm
Shri Vjay Air Indonesia

नई दिल्ली। एक बैहद ही खौफनाक खबर आ रही है। खबर एक विमान दुर्घटना की है। जिसमें 62 लोग सवार थे। विमान के उड़ान भरते हीं कंट्रोल रूम से उसका संपर्क टूट गया। इसके बाद सोशल मीडिया पर प्लेन के मलबे की कुछ तस्वीरें आई जिसने और खौफ पैदा कर दिया। इस विमान हादसे के बारे में बताया जा रहा है कि यह विमान 250 फीट तक नीचे आने से पहले लगभग 11000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। हवा में 250 फीट की ऊंचाई पर ही विमान का एयर ट्रैफिक कंट्रोल से संपर्क टूट गया। मतलब यह हादसा कितना खौफनाक होगा इसका अंदाजा आप खुद हीं लगा सकते हैं।

Shri Vjay Air Indonesia

यह विमान श्रीविजय एयर का था। विमान इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता से उड़ान भरने के बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसको लेकर जो सूचना मिल रही है उसकी मानें तो घरेलू उड़ान भर रहे इस विमान में 56 यात्रियों के साथ चालक दल के 6 सदस्य भी थे। मतलब इस विमान में कुल 62 लोग सवार थे। इसके बाद इस विमान के संपर्क की जानकारी नहीं मिल पाने के बाद एक बचावकर्मी ने इसके कुछ टुकड़े देखे जाने की बात कही है।


इंडोनेशिया से उड़ी यह विमान बोइंग 737-500 थी। जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पीके-सीएलसी (एमएसएन 27323) है। बोइंग के विमान में हादसे की ये कोई नई घटना नहीं है। इस विमान पर पहले से ही भरोसा कम है। बोइंग का विमान पहले भी कई बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुका है। वहीं, वहां के स्थानीय मीडिया की मानें तो उत्तरी जकार्ता में द्वीपों की श्रृंखला ‘थाउजैंड द्वीप समूह’ के मछुआरों ने शनिवार दोपहर को कुछ लोहे के टुकड़े देखे हैं, जिनके बारे में माना जा रहा है कि ये विमान के हिस्से हो सकते हैं।


इससे पहले अक्टूबर 2018 में जकार्ता से उड़ान भरने के चंद मिनट बाद ही लायन एयर का बोइंग 737 मैक्स8 विमान जावा समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था, जिसमें सवार 189 लोगों की मौत हो गई थी। अब इंडोनेशिया के जिस श्रीविजय एयर इंडोनेशिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर मिल रही है वह इंडोनेशिया की सस्ती उड़ान सेवाओं के लिए जानी जाती है।