newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Somalia: मोगादिशू में हुआ आत्मघाती विस्फोट, 7 की मौत, 10 बुरी तरह घायल

सोमालिया (Somalia) की राजधानी मोगादिशू (Mogadishu) में शनिवार को आंतकी हमला (Terrorist Attack) हुआ। जिसमें अब तक 7 लोगों का मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

नई दिल्ली। सोमालिया (Somalia) की राजधानी मोगादिशू (Mogadishu) में शनिवार को आंतकी हमला (Terrorist Attack) हुआ। जिसमें अब तक 7 लोगों का मौत हो गई है। जबकि कई लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हमले की जिम्मेदारी अलकायदा से जुड़े इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब (Al-Shabaab) ने ली है।

Mogadishu ATTACK

दरअसल, मोगादिशु की एक आइसक्रीम शॉप पर ये आत्मघाती विस्फोट हुआ। जिसमें 7 लोगों की जान गई साथ ही कई लोग घायल भी हो गए हैं। ये हमला अमेरिका के कार्यवाहक रक्षा सचिव क्रिस्टोफर मिलर के दौरे के कुछ ही घंटे बाद हुआ है। क्रिस्टोफर मोगादिशु में अमेरिका राजदूत और सैन्य कर्मचारी से मिलने गए थे।

Christopher Miller

सोमालिया सरकार के प्रवक्ता सलाह उमर हसन ने इस हमले की पुष्टि की है। उनके मुताबिक इस आत्मघाती हमले में 7 लोगों की जान गई और 10 लोग बुरी तरह से घायल हो गए हैं।

आपको बता दें कि इस्लामिक आतंकवादी संगठन अल-शबाब इससे पहले भी सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकी हमले कर चुका है। ये कोई पहला हमला नहीं है। अल-शबाब ने इसी साल अगस्त महीने में मोगादिशु में आंतकी हमले को अंजाम दिया था। जिसमें समुद्र किनारे मौजूद एक मशहूर होटल को आतंकवादियों ने अपना निशाना बनाया था।

Mogadishu ATTACK

इस हमले में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों का डटकर मुकाबला किया। सुरक्षाबलों ने जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से लगभग 5 घंटे तक गोलीबारी हुई। जिसके बाद सेना ने होटल को आंतकियों के चंगुल से छुड़ा लिया था। इस हमले में लगभग 16 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि दर्जन भर से ज्यादा लोग घायल हो गए थे।