Nobel Prize: अमेरिका की इस महिला को मिलेगा साहित्य का नोबेल, हुई घोषणा, ये है इनकी खासियत

Nobel Prize: कवियत्री लुईस ग्लूक (Louise Glück) येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था।

Avatar Written by: October 8, 2020 8:42 pm
Louise Gluck Nobel prize litreture 2020

नई दिल्ली। साल 2020 के लिए एक-एक कर हर क्षेत्र में नोबेल पुरस्कार की घोषणा हो रही है। अब आज स्वीडिस एकेडमी ने साहित्य के क्षेत्र में मिलनेवाले नोबेल पुरस्कार के विजेता के नाम की घोषणा कर दी है। साहित्य का नोबेल पुरस्कार इस बार अमेरिकी कवयित्री लुईस ग्लूक को दिया गया है। स्वीडिस एकेडमी ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए बताया कि लुईस को उनकी बेमिसाल काव्यात्मक आवाज के लिए यह सम्मान दिया गया है।

Nobel Prize Chemistry

बता दें कि तीन वैज्ञानिकों को साल 2020 का फि‍जिक्स का नोबेल पुरस्कार दिया गया है। वहीं दो महिला वैज्ञानिकों को रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दिया गया है तो चिकित्सा का नोबेल पुरस्कार तीन वैज्ञानिकों को दिए जाने की घोषणा हुई है।


कवियत्री लुईस ग्लूक येल यूनिवर्सिटी में अंग्रेजी की प्रोफेसर हैं। उनका जन्म 1943 में न्यूयॉर्क में हुआ था। बता दें कि इससे पहले साल 2019 में साहित्य का नोबेल पुरस्कार आस्ट्रियाई मूल के लेखक पीटर हैंडका को दिया गया था। उन्हें यह पुरस्कार इनोवेटिव लेखन और भाषा में नवीनतम प्रयोगों के लिए दिया गया था। वहीं 2018 का साहित्य का नोबेल 57 साल की पोलिश लेखक टोकार्चुक को जीवन की परिधियों से परे एक कथात्मक परिकल्पना करने के लिए दिया गया था।