newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Ajab-Gazab News: 12 लाख खर्च कर ये शख्स बना कुत्ता, 40 दिन में पूरा हुआ जिंदगी भर का सपना

Ajab-Gazab News: एक अजीबोगरीब शख्स है जिसे कुत्ता बनने का शौक है। उसका सपना था कि वो अपने जीवन में एक बार कुत्ता बने। लेकिन ये तो संभव नहीं है। वैज्ञानिकों ने अभी तक ऐसी कोई तकनीक ईजाद नहीं की है, जिससे उसे असल में कुत्ता बनाया जा सके।

नई दिल्ली। कहा जाता है कि लाखों योनियों में जन्म लेने के बाद मनुष्य का जन्म मिलता है। मनुष्य का जन्म पाने के लिए काफी नेक काम करने पड़ते हैं। मनुष्य को 84 लाख योनियों में सबसे अच्छा माना जाता है, क्योंकि केवल मनुष्य ही है जो अपने कर्मों को ठीक करके पुनर्जन्म प्राप्त कर सकता है। इंसान का जन्म बड़े किस्मत वाले लोगों को ही मिलता है। लेकिन जापान में एक अजीबोगरीब शख्स है जिसे कुत्ता बनने का शौक है। उसका सपना था कि वो अपने जीवन में एक बार कुत्ता बने। लेकिन ये तो संभव नहीं है। वैज्ञानिकों ने अभी तक ऐसी कोई तकनीक ईजाद नहीं की है, जिससे उसे असल में कुत्ता बनाया जा सके। लेकिन, एक क्रिएशन कंपनी ने उसका सपना कुछ हद तक पूरा कर दिया है। हालांकि, इसके लिए उसे करीब दो मिलियन येन भारतीय मुद्रा में जिसकी कीमत करीब 12 लाख रुपए है, खर्च करने पड़े। इस व्यक्ति के कुत्ता बनने की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं। इस शख्स ने ट्विटर पर खुद ही कुत्ता बनने की अपनी तस्वीरें और यूट्यूब पर वीडियो पोस्ट किया है।

गौरतलब है कि, ट्विटर पर @toco_eevee नाम के अकाउंट से कुत्ते के शरीर वाली कुछ तस्वीरें पोस्ट की गई हैं और दावा किया जा रहा है कि ये मात्र एक कॉस्ट्यूम है, जिसे एक इंसान ने पहना हुआ है। कोली कुत्ते की नस्ल वाला कॉस्ट्यूम बनाने वाली इस कंपनी का नाम ‘जेपेट’ है। जबकि कुत्ता बनने की चाह रखने वाले शख्स का नाम ‘टोको’ है। टोको ने कुत्ते वाले कॉस्टयूम को बनाने के लिए एक कंपनी को  12 लाख रुपए दिए थे। कंपनी ने 40 दिन की मेहनत के बाद उस शख्स को कुत्ता बनाकर उसका सपना पूरा कर दिया। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जेपेट नाम की ये कंपनी फिल्मों और अन्य एंटरटेनमेंट के लिए मूर्तियां और कॉस्ट्यूम तैयार करती है। इसके अलावा, जापान में विशेष अवसरों के लिए शुभंकर भी यही कंपनी बनाती है।

टोको का कहना है कि कुत्ते की कोली नस्ल उसे काफी पसंद है, इसलिए उसने इसी को चुना। डील-डौल में ये भी मुझ पर काफी फिट होता है, इसलिए जब मैं ये कॉस्ट्यूम पहनता हूं, तो बिल्कुल असली कोली दिखता हूं। ये कॉस्टयूम इतना परफेक्ट है कि ये लोगों को गुमराह कर सकता है। बहुत से लोग इसे देखने के बाद धोखा खा सकते हैं। उस शख्स ने ये भी बताया कि इस कॉस्ट्यूम को पहनने के बाद वो अपने शरीर को बहुत ज्यादा नहीं हिला सकता है, जो उस कॉस्ट्यूम को परफेक्ट बनाती है क्योंकि इससे उसकी पहचान उजागर हो सकती है। टोको का कहना है कि उसका सपना पूरा हो गया है, ये कॉस्ट्यूम उसे काफी पसंद है और अब वो इसे अक्सर पहनेगा।