डोनाल्ड ट्रंप ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताते हुए टिकटॉक पर लगाया बैन

चीन को एक के बाद एक बड़े झटके लगे जा रहे हैं। हाल ही में गूगल ने 2,500 से ज्यादा चीनी यूट्यूब चैनल्स को डिलीट कर दिया। अब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की एप टिकटॉक पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है।

Avatar Written by: August 7, 2020 11:04 am
trump on tiktok

वॉशिंगटन। चीन को एक के बाद एक बड़े झटके लगे जा रहे हैं। हाल ही में गूगल ने 2,500 से ज्यादा चीनी यूट्यूब चैनल्स को डिलीट कर दिया। अब अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन की एप टिकटॉक पर बैन लगाने का आदेश दे दिया है। उनके मुताबिक ये ऐप देश की सुरक्षा के लिए खतरा है।

trump on tiktok

ट्रंप के आदेश के मुताबिक, अमेरिका टिकटॉक चलाने वाली चीन की कंपनी बाइट डांस के साथ अगले 45 दिनों तक कोई कारोबार नहीं करेगी। ट्रंप ने आरोप लगाया है कि टिकटॉक यूजर्स के डेटा को चीन की सरकार को देती है।

पहले भारत ने किया टिकटॉक बैन

बता दें कि पहले भारत ने चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए 59 चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया। इसके बाद फिर 47 ऐप्स पर रोक लगा दी। अब अमेरिका ने भी टिकटॉक बैन करने के आदेश दे दिए।

Donald Trump

टिकटॉक पर बैन लगाने के बाद ट्रंप ने ये कहा

जब से कोरोना महामारी दुनिया में फैली है तब से चीन के खिलाफ माहौल बना हुआ है। ऐसा कहा जाता है कि इस घातक वायरस चीन के वुहान से आया है। ऐसे में पूरी दुनिया चीन के खिलाफ है। ट्रंप ने कई बार खुलेआम चीन पर कोरोना फैलाने का आरोप लगाया है। एक हफ्ते पहले ही डोनाल्ड ट्रंप ने टिकटॉक को बैन करने के संकेत दिए थे। उन्होंने कहा था कि वो कई सारे विकल्पों पर भी विचार कर रहे हैं। गुरुवार को ट्रंप ने चीन की एक और ऐप WeChat को भी बैन करने का आदेश दिया। टिकटॉक पर बैन लगाने के बाद ट्रंप ने कहा, ”पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (चीन) में कंपनियों द्वारा विकसित और स्वामित्व वाली मोबाइल एप्लिकेशन से अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति और अर्थव्यवस्था को खतरा बना रहता है।”

Tik Tok

बाइटडांस की तरफ से नहीं आई कोई प्रक्रिया

ट्रंप ने ये भी कहा कि टिकटॉक के डेट जमा करने से चीन, अमेरिका के सरकारी कर्मचारियों को ट्रैक कर सकती है। इसके अलावा व्यक्तिगत जानकारी इकट्ठा करने से ब्लैकमेल, या कॉर्पोरेट जासूसी का खतरा बना रहता है। फिलहाल बाइटडांस की तरफ से इस बैन को लेकर कोई प्रक्रिया नहीं आई है।