Nobel Prize: साल 2020 के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार दो महिलाओं के नाम

Nobel Prize: रसायन विज्ञान (Chemistry) में सर्वश्रेष्ठ काम करने वालों के नामों की घोषणा की गई है। वर्ष 2020 (Nobel Prize 2020) के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार इमैन्युएल कारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जीनोम एडिटिंग (Genome Editing) का तरीका खोजने के लिए दिया गया है। मतलब साफ है कि इस बार इस श्रेणी में नोबेल पुरस्कार महिलाओं के हिस्से आया है।

Avatar Written by: October 7, 2020 5:13 pm
Nobel Prize in Chemistry Emmanuelle Charpentier & Jennifer A. Doudna

नई दिल्ली। सोमवार को नोबेल कमेटी के प्रमुख थॉमस पर्लमैन ने स्टॉकहोम में इस साल का मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार मिलनेवाले वैज्ञानिकों के नाम की घोषणा की। हेपेटाइटिस सी वायरस की खोज करने वाले तीन वैज्ञानिकों अमेरिका के वैज्ञानिक हार्वि जे आल्टर, चार्ल्स एम राइस और ब्रिटेन के माइकल हागटन को साल 2020 का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा की गई। वहीं मंगलवार को भौतिकी (Physics) में दिए जाने वाले नोबेल पुरस्कार का ऐलान कर दिया गया। भौतिकी में संयुक्त रूप से रोजर पेनरोज ( Roger Penrose), रेनहार्ड जेनजेल (Reinhard Genzel) और एंड्रिया घेज (Andrea Ghez) यानी इन तीन लोगों को फिजिक्स में की गई रिसर्च के लिए इस साल का नोबेल पुरस्कार दिया जाएगा। अब आज रसायन विज्ञान में नोबेल पुरस्कार की घोषणा कर दी गई है।


रसायन विज्ञान में सर्वश्रेष्ठ काम करने वालों के नामों की घोषणा की गई है। वर्ष 2020 (Nobel Prize 2020) के लिए रसायन विज्ञान का नोबेल पुरस्कार इमैन्युएल कारपेंटियर (Emmanuelle Charpentier) और जेनिफर ए डाउडना (Jennifer A. Doudna) को जीनोम एडिटिंग (Genome Editing) का तरीका खोजने के लिए दिया गया है। मतलब साफ है कि इस बार इस श्रेणी में नोबेल पुरस्कार महिलाओं के हिस्से आया है।

Nobel Prize Chemistry

वहीं साल 2019 की बात करें तो रसायन विज्ञान का नोबेल प्राइज लीथियम आयन बैटरी के अविष्कारक के लिए तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया था। ये तीन वैज्ञानिक थे जॉन बी गुडइनफ, एम स्टैनली विटंगम और अकीरा योशिनो। 97 साल के जॉन गुडइनफ अमेरिकी प्रफेसर हैं और इतनी उम्र में नोबेल पाने वाले पहले शख्स थे।

नोबेल पुरस्कार के तहत स्वर्ण पदक, एक करोड़ स्वीडिश क्रोना (11 लाख डॉलर से अधिक) की राशि दी जाती है। स्वीडिश क्रोना स्वीडन की मुद्रा है। यह पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल के नाम पर दिया जाता है। नोबेल पुरस्कार विजेताओं को 8,23,71,000 रुपये पुरस्कार राशि के बतौर मिलेगी।