अमेरिका ने दिया चीन को झटका, कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारियों पर कर दी ये बड़ी कार्रवाई

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने जानकारी देते हुए कहा है कि अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के उन अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिन्होंने तिब्बत में विदेशियों के लिए नीतियों के निर्माण में काफी हद तक शामिल हैं।

Avatar Written by: July 8, 2020 9:07 am

नई दिल्ली। अमेरिका ने चीन को बड़ा झटका दिया है। अब अमेरिका ने एक और बड़ा कदम उठाते हुए कई चीनी अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। बता दें कि कोरोना महासंकट से जूझ रहे अमेरिका ने एक के बाद एक बड़े फैसले किए हैं। एक तरफ जहां अमेरिकी मीडिया ने दावा किया है कि ट्रंप प्रशासन ने खुद को विश्व स्वास्थ्य संगठन से अलग कर लिया है तो वहीं दूसरी ओर अब अमेरिकी सरकार ने चीन के कम्युनिस्ट पार्टी के कुछ अधिकारिकों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है।

donald trump and xi jinping

अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने जानकारी देते हुए कहा है कि अमेरिका ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (सीसीपी) के उन अधिकारियों पर वीजा प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है, जिन्होंने तिब्बत में विदेशियों के लिए नीतियों के निर्माण में काफी हद तक शामिल हैं।

US Secretary of State Mike Pompeo

माइक पोम्पियों ने कहा कि ह्यूमन राइट्स के हनन को देखते हुए तिब्बती क्षेत्रों में प्रवेश देना क्षेत्रीय स्थिरता के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एशिया की प्रमुख नदियों के पास पर्यावरणीय गिरावट चीन की विफलता को दर्शाता है।

उन्‍होंने कहा कि अमेरिका तिब्‍बत में मानवाधिकारों की बेहतर स्थिति, आर्थिक विकास, पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम करता रहेगा। अमेरिका तिब्‍बत के लोगों के मौलिक अधिकारों और उनकी धार्मिक, सांस्‍कृतिक व भाषाई विशेषताओं को संरक्षित रखने का पक्षधर है। उन्‍होंने यह भी कहा कि सरकार अमेरिकी कांग्रेस से मिलकर यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि तिब्‍बत स्‍वायत्‍त क्षेत्र और तिब्‍बत के अन्‍य इलाकों सहित चीन के विभिन्‍न क्षेत्रों तक अमेरिकी नागरिकों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

mike pompeo

चीन को लगेगा बड़ा झटका

इससे पहले अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो ने कहा है कि अमेरिका टिकटॉक सहित अन्य चीनी सोशल मीडिया ऐप पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। पोम्पियो ने सोमवार फॉक्स न्यूज को दिए साक्षात्कार में कहा, ‘हम इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।’

TIKTOK

उन्होंने कहा कि लोगों के सेलफोन में चीनी ऐप के संबंध में यह कुछ ऐसा है ‘जिस पर हम विचार कर रहे हैं।’ भारत ने पहले ही यह कहते हुए टिकटॉक सहित 59 चीनी ऐप पर प्रतिबंध लगा दिया है। इन ऐप ने शत्रु तत्वों के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा और रक्षा पर प्रभाव डालने के लिए रास्ता खोल दिया। पोम्पियो ने कहा कि लोगों को ऐप केवल तभी डाउनलोड करना चाहिए “अगर आप अपनी निजी जानकारी चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के हाथों में चाहते हैं।”