newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अमेरिका ने क्यूबा के रक्षामंत्री पर लगाया प्रतिबंध

अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सिंट्रा पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रशासन को समर्थन देने में क्यूबा की भूमिका के लिए वह जिम्मेदार हैं।

वाशिंगटन। अमेरिकी विदेश विभाग ने क्यूबा के रिवोल्यूशनरी आर्म्स फोर्सेस मंत्री लियोपोल्डो सिंट्रा फ्रियास पर प्रतिबंध लगा दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने गुरुवार को एक बयान में कहा कि सिंट्रा पर इसलिए प्रतिबंध लगाया गया है, क्योंकि वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के प्रशासन को समर्थन देने में क्यूबा की भूमिका के लिए वह जिम्मेदार हैं।

mike pompeo

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, वाशिंगटन मादुरो प्रशासन पर लंबे समय से मानवाधिकारों के उल्लंघन के आरोप लगाता आ रहा है। प्रतिबंधित किए गए लोगों में एक सैन्य अधिकारी और सिंट्रा के बच्चे भी शामिल हैं, जिनके अमेरिका प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

General Leopoldo Cintra Frias

अमेरिका ने प्रतिबंधों के जरिए क्यूबा के प्रति अपनी नीति सख्त कर दी है। हवाना ने कहा है कि इससे लगता है कि वेनेजुएला के खिलाफ वाशिंगटन के दबाव का अभियान विफल हो गया है।