newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

Austria: वियना में आतंकी हमले में 3 लोगों की मौत

Vienna shooting: कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक राष्ट्रीय लॉकडाउन (Lockdown) लागू होने से कुछ ही घंटे पहले ऑस्ट्रिया राजधानी वियना में गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए।

वियना। कोविड-19 महामारी के खिलाफ एक राष्ट्रीय लॉकडाउन (Lockdown) लागू होने से कुछ ही घंटे पहले ऑस्ट्रिया राजधानी वियना में गोलीबारी में कम से कम तीन लोग मारे गए और 14 अन्य घायल हो गए। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। बीबीसी के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि गोलीबारी की ये घटना शाम आठ बजे वियना के साइटेनस्टेटेनगास सिनेगॉग (यहूदी धार्मिक स्थल) के पास छह अलग-अलग स्थानों पर हुई, जब एक स्वचालित राइफल, एक पिस्तौल और हथियारबंद संदिग्ध ने बार और रेस्तरां के बाहर लोगों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी, जो अब नए लॉकडाउन नियमों के अनुसार इस महीने के अंत तक बंद रहेंगे। विशेष बलों के सदस्य जल्द ही घटनास्थल पर पहुंचे, और अपराधी को मार गिराने में कामयाब रहे।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि गोलीबारी में कितने हमलावर शामिल थे, लेकिन गृह मंत्रालय ने कहा कि पुलिस कम से कम एक संदिग्ध की तलाश कर रही थी, जो फरार है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। एक बयान में, वियना के मेयर माइकल लुडविग ने पुष्टि की है कि घायलों में से एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया।

उन्होंने कहा कि 14 घायलों में एक पुलिस अधिकारी भी शामिल है। इनमें छह की हालत गंभीर है। ऑस्ट्रिया चांसलर सेबेस्टियन कर्ज ने पुष्टि की है कि एक बंदूकधारी जवाबी हमले में मारा गया, लेकिन उन्होंने इस बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी। बीबीसी के अनुसार, कर्ज ने Tweet किया, हम अपने गणतंत्र में मुश्किल घड़ी का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सेना वियना में प्रमुख इमारतों की सुरक्षा का जिम्मा लेगी। उन्होंने आगे कहा, हमारी पुलिस इस जघन्य आतंकवादी हमले के अपराधियों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करेगी। हम कभी भी आतंकवाद से खुद को डरने नहीं देंगे।