व्हाइट हाउस के बाहर चली गोली, सुरक्षित स्थान पर ले जाए गए ट्रंप

ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के मामले में युवक की पहचान या मकसद के बारे में पता नहीं चल सका है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि उस युवक से आखिर किस तरह का खतरा था।

Avatar Written by: August 11, 2020 8:46 am
Donald Trump

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति आवास व्हाइट हाउस के बाहर एक शख्स पर गोली चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। जिसके बाद सुरक्षा के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया। बता दें कि जब ये गोलीबारी हुई तब ट्रंप एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे। इस घटना की पुष्टि खुद राष्ट्रपति ट्रंप ने प्रेस वार्ता के दौरान की।

usa-white-house

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘व्हाइट हाउस के बाहर गोली चली है और लगता है कि वहां के हालात पूरी तरह से नियंत्रण में हैं। मैं सीक्रेट सर्विस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने तेजी से अपना काम किया। किसी शख्स को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लगता है कि सीक्रेट सर्विस ने उसे गोली मारी है।’

Donald Trump

गोली की घटना के बाद स्थिति नियंत्रण में आने पर डोनाल्ड ट्रंप वापस प्रेस कॉन्फ्रेंस में आए और जानकारी दी। फॉक्स न्यूज के अनुसार, दो बार गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। इसके बाद, सीक्रेट सर्विस एजेंट पेड़ के पीछे और लॉन में अपनी पोजिशन लेते दिखाई दिए। वहीं, बाद में सीक्रेट सर्विस ने ट्वीट किया था कि ‘युवक’ को सीक्रेट एजेंट के साथ 17 स्ट्रीट और पेंसिल्वेनिया एवेन्यू में व्हाइट हाउस के एक ब्लॉक में गोलीबारी की घटना के बाद अस्पताल ले जाया गया है।

white house

ट्रंप ने कहा कि उन्हें गोलीबारी के मामले में युवक की पहचान या मकसद के बारे में पता नहीं चल सका है। हालांकि, अभी तक यह जानकारी सामने नहीं आ सकी है कि उस युवक से आखिर किस तरह का खतरा था। वहीं, जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या युवक के पास हथियार थे, तो उन्होंने हां कहा। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि घटना व्हाइट हाउस परिसर के बाहर हुई है, जहां पर अब बड़ी संख्या में फोर्स मौजूद है। घटना के बाद, वापस पोडियम पर लौटे ट्रंप काफी शांत दिखाई दिए।

Latest