newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

अफ्रीकी संघ ने अमेरिका की कार्रवाई की निंदा की

दक्षिण अफ्रीकी अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्रालय ने अमेरिका के निर्णय पर खेद प्रकट किया और आशा जताई कि अमेरिका अपने निर्णय पर फिर से विचार कर पुन: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में शामिल होगा और एक साथ इस महामारी का मुकाबला करेगा।

नई दिल्ली। अफ्रीकी संघ और अफ्रीका के विभिन्न तबकों और प्रमुख मीडिया संस्थाओं ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प के डब्ल्यूएचओ की आलोचना करने और अनुदान बंद करने की निंदा की। अफ्रीकी संघ के अध्यक्ष मोसा फाकी महामत, अफ्रीकी संघ के वर्तमान अध्यक्ष देश और दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति क्रिल रामफोसा, रुआंडा के राष्ट्रपति पॉल खगमे और नामीबिया के राष्ट्रपति हेग गेइंगगोब ने सोशल मीडिया पर कहा कि वे सब अमेरिका सरकार द्वारा डब्ल्यूएचो का विरोध करने को एक झटका मान रहे हैं और वे इसकी निंदा करते हैं।

trump and who

दक्षिण अफ्रीकी अंतर्राष्ट्रीय संबंध और सहयोग मंत्रालय ने अमेरिका के निर्णय पर खेद प्रकट किया और आशा जताई कि अमेरिका अपने निर्णय पर फिर से विचार कर पुन: अंतर्राष्ट्रीय समुदाय में शामिल होगा और एक साथ इस महामारी का मुकाबला करेगा।

WHO

आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के WHO की फंडिंग रोके जाने के बाद दुनिया के ज्यादातर देशों से मिली आलोचनाओं के बीच अमेरिकी प्रशासन ने WHO पर गंभीर आरोप लगाए थे। अमेरिकी सरकार ने एक बयान जारी कर कहा था कि संस्था के लिए दुनिया में सबसे ज्यादा फंडिंग हम करते हैं लेकिन WHO खुलकर चीन के समर्थन में काम कर रहा है।