newsroompost
  • youtube
  • facebook
  • twitter

कौन है स्नेहा दुबे? जिसने UN में उधेड़ दी इमरान खान की बखिया, याद दिलाई पाक PM को उनकी औकात   

नई दिल्ली।  वैसे तो हर मसले को लेकर पाकिस्तान हमेशा से भारत के खिलाफ जहर उगलता ही रहता है, लेकिन इस बार उसे भारत के खिलाफ जहर उगलना महंगा पड़ गया। नतीजा यह हुआ है कि सरेआम वैश्विक मंच उसकी धज्जियां उड़ा दी गई। उसे उसकी औकात याद दिला दी गई। यही नहीं, उसे उसके …

नई दिल्ली।  वैसे तो हर मसले को लेकर पाकिस्तान हमेशा से भारत के खिलाफ जहर उगलता ही रहता है, लेकिन इस बार उसे भारत के खिलाफ जहर उगलना महंगा पड़ गया। नतीजा यह हुआ है कि सरेआम वैश्विक मंच उसकी धज्जियां उड़ा दी गई। उसे उसकी औकात याद दिला दी गई। यही नहीं, उसे उसके हद में रहने की हिदायत भी दी गई लेकिन बेआबरू को अपनी फितरत बना चुका पाकिस्तान भारत की इन हिदायतों को कब तक अमलीजामा पहनाता है। यह तो फिलहाल आने वाला वक्त ही बताएगा, लेकिन इस बीच वैश्विक मंच पर भारत की जिस युवा अफसर ने पाकिस्तान को लताड़ लगाते हुए भारतीय प्रबद्धता का परिचय दिया है, उसकी चौतरफा प्रशंसा हो रही है। आइए, आगे इस लेख उस युवा महिला अधिकारी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

sneha_dubey_

कौन हे ये महिला ऑफिसर

संयुक्त राष्ट्र संघ में प्रथम सचिव के रूप में कार्यरत इस भारतीय महिला अधिकारी का नाम स्नेहा दुबे है। 2011 में पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग परीक्षा में सफल होने वाली स्नेहा दुबे हमेशा से ही विदेश मामलों में रूची रखतीं आईं हैं। वो शुरू से ही वैश्विक स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करना चाहतीं थीं। उन्होंने अपनी शुरूआती शिक्षा गोवा से प्राप्त की है। इसके बाद पुणे के फर्गयन कॉलेज से स्नातक किया। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय मसलों में रूची की वजह से स्नेहा ने विदेश मामलों का गहन अध्ययन करने हेतु जेएनयू का रूख किया। जहां उन्होंने विदेश मामलों में एमफिल किया।

sneha-dubey

स्नेहा दुबे ने एक मर्तबा अपने और अपने परिवार के बारे में बताते हुए कहा था कि वे शुरू से ही विदेश मंत्रालय में कार्य करना चाहती थीं। वे विदेश मंत्रालय में काम कर समस्त विश्व में भारत की नुमाइंदगी करना चाहती थीं। वे बताती हैं कि गोवा में पली बढ़ी उनके घर में कोई भी प्रशासनिक सेवा में कार्यरत नहीं था। उनके पिता जहां एक मल्टिनेशनल कंपनी में कार्यरत थे, तो वहीं मां शिक्षिका थीं, लेकिन स्नेहा की रूची शुरू से ही विदेश मामलों में रहने की वजह से उन्होंने आईएफएस बनने का फैसला किया। आज कड़ी मेहतन के बाद वे अपनी इस ख्वाब को मुकम्मल कर जहां वैश्विक मंच पर देश का मान बढ़ा रही हैं, तो वहीं पाकिस्तान सरीखे मुल्कों को अपने हद में रहना भी सीखा रही हैं। ऐसे वक्त में जब पाकिस्तान ने वैश्विक मंच पर भारत को घेरने की कोशिश की तो स्नेहा दुबे ने इमरान खान की ऐसी क्लास लगा दी कि अब आगे से कभी वो ऐसी हरकत करेंगे तो एक मर्तबा स्नेहा दुबे की याद उन्हें जरूर आएगी।

imran-khan-sneha-dubey

स्नेहा दुब ने कैसे लगाई पाकिस्तान की क्लास

दरअसल, पाकिस्तान कश्मीर मसले को लेकर भारत के खिलाफ जहन उगलने की कोशिश कर रहा था। इमरान  खान ने 5 अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा प्रदान करने वाले अनुच्छेद 370 को निरस्त करने पर भारत पर निशाना साधा तो स्नेहा दुबे ने पाकिस्तान की जमकर क्लास लगा दी। स्नेहा दुबे ने कहा कि आज की तारीख में पाकिस्तान और आतंकवाद एक-दूसरे का प्रयाय बन चुके हैं। इमरान खान यूएन जैसे मंच का इस्तेमाल कर मेरे देश के खिलाफ दुर्भाग्यपूर्ण प्रचार करना बंद करे।पाकिस्तानी नेता इससे अपने देश की दुखद स्थिति से दुनिया का ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं, जहां आतंकी खुले घूमते हैं। जबकि आम नागरिक, खासकर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ अत्याचार किया जाता है। इमरान खान ने पीएम मोदी और आरएसएस को घेरते हुए कहा कि वहां इस्लामोफोबिया का राज है। इमरान ने यहां तक कहा कि पीएम मोदी आरएसएस और हिंदुत्व की विचारधारा का सहारा लेकर देश के 20 करोड़  मुस्लिमों के खिलाफ डर पैदा करने की कोशिश कर रहा है।

IFS-Sneha-Dubey-Profile

कश्मीर का भी किया जिक्र

इसके साथ ही इमरान खान ने जम्मू-कश्मीर का जिक्र करते हुए कहा कि कश्मीरी नेताओं को जबरन जेल में डाला जा रहा है। वहां के नेताओं व युवाओं को यातनाएं दी जा रही है। सूचना पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इंटरनेट पर पाबंदी लगा दी गई। कश्मीर में स्थिति दयनीय हो चुकी है। इस बीच जैसे ही इमरान खान ने ऐसी मसलों क जिक्र किया तो स्नेहा दुबे ने इमरान की जमकर क्लास लगा दी।