Muslims In China: चीन में इस्लाम और मुस्लिमों के लिए नए नियम-कायदे लागू, नूपुर शर्मा के मसले पर हल्ला मचाने वाले इस्लामी देश इसपर चुप

शी जिनपिंग ने जबसे चीन के राष्ट्रपति और सुप्रीम कमांडर का ओहदा संभाला है, तभी से वो इस्लाम और मुसलमानों को कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के मुताबिक ढालने की कोशिश कर रहे हैं। शिनजियांग में मुसलमानों की कई मस्जिदें ढहाई जा चुकी हैं। मुसलमानों को लंबी दाढ़ी भी नहीं रखने दी जाती।

Avatar Written by: July 17, 2022 10:39 am
uighur muslims

बीजिंग। नूपुर शर्मा के मसले पर भारत से विरोध जताने वाले अरब और इस्लामी देशों की घिग्घी बंध गई है। उनकी जुबान पर ताला लग गया है। मामला चीन के मुसलमानों और इस्लाम का है। शिनजियांग प्रांत में उइगर मुस्लिमों पर चीन की सरकार लगातार जुल्म करती है। इस पर भी इस्लामी देश चुप ही रहते हैं, लेकिन अब चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने देश में ये तय कर दिया है कि वहां इस्लाम कैसा होना चाहिए और मुसलमान किस तरह का व्यवहार करते दिखने चाहिए। शी जिनपिंग बीते दिनों शिनजियांग के दौरे पर थे। मीडिया के मुताबिक वहां उन्होंने चीन की कम्युनिस्ट पार्टी के कर्ताधर्ताओं के साथ बैठक में इस्लाम और मुसलमानों के लिए नियम-कायदे तय किए हैं।

xi jinping in zinjiyang

बैठक में जिनपिंग ने साफ कहा कि इस्लाम को चीन के अनुकूल बनना होगा और समाजवादी ढांचे को अपनाना भी होगा। इसके अलावा उन्होंने कहा कि मुसलमानों को चीन के प्रति प्रतिबद्धता बढ़ानी होगी। उन्हें अन्य समुदायों के साथ संवाद कायम करने की दिशा में भी काम करना होगा। शी जिनपिंग ने धार्मिक मामलों में सुधार लाने और धर्मों के स्वस्थ विकास के लिए कदम उठाने पर जोर दिया और अपनी पार्टी के नेताओं और अफसरों को इस बारे में कई निर्देश दिए। मीडिया की खबरों के मुताबिक शी ने कहा कि चीन के मुसलमानों को सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के मतलब का बनना होगा। उन्हें पार्टी और सरकार के साथ एकजुटता से खड़े भी रहना होगा।

xi jinping

शी जिनपिंग ने जबसे चीन के राष्ट्रपति और सुप्रीम कमांडर का ओहदा संभाला है, तभी से वो इस्लाम और मुसलमानों को कम्युनिस्ट पार्टी की नीतियों के मुताबिक ढालने की कोशिश कर रहे हैं। शिनजियांग में मुसलमानों की कई मस्जिदें ढहाई जा चुकी हैं। मुसलमानों को लंबी दाढ़ी भी नहीं रखने दी जाती। बीते दिनों दाढ़ी रखने पर एक मुस्लिम शख्स को 18 महीने की जेल की सजा भी हुई है। हालांकि, चीन इनसे इनकार करता है कि वो उइगर मुस्लिमों पर कोई जुल्म ढा रहा है।

Latest