News Room Post

Holi 2023: 7 या 8 जानिए आखिर कब है होली, यहां देखें होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

holi 2023

नई दिल्ली। रंगों का त्यौहार होली अब कुछ ही वक्त में आने वाली है। हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होली का त्योहार मनाया जाता है। रंगों का ये त्यौहार होली वैसे तो दो दिनों की होती है लेकिन कई दिनों पहले से ही इसे मनाने लगते हैं। दो दिनों के इस त्यौहार के पहले दिन होलिका दहन किया जाता है जिसे छोटी होली भी कहा जाता है। वहीं, अगले दिन रंगों वाली होली खेली जाती है। होली के दिन लोग एक दूसरे के घरों में जाकर इस त्योहार की शुभकामनाएं देते हैं। एक दूसरे को गुलाल लगाकर सारी दुश्मनी को छोड़ इस दिन का जश्न मनाते हैं। होली के त्यौहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के तौर पर मनाया जाता है। इसे लेकर कई कथाएं भी प्रचलित हैं।

हालांकि इस साल होली (Holi 2023) की तारीख को लेकर लोगों में असमंजस की स्थिती है। कई लोग होली 7 तारीख को बता रहे हैं। तो कई लोग 8 को होली कह रहे हैं। अगर आप भी होली की तारीख को लेकर असमंजस में हैं तो चलिए आपको बताते हैं क्या है इसकी सही तारीख और होलिका दहन का शुभ मुहूर्त…

फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि कब से कब तक

फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि 6 मार्च 2023 को 4 बजकर 17 मिनट से शुरू हो रही है.

फाल्गुन माह पूर्णिमा तिथि का समापन 7 मार्च 06 बजकर 09 मिनट पर हो रहा है.

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त क्या है (Holika Dahan 2023 Date)

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त 7 मार्च 2023 को शाम को 6 बजकर 24 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 51 मिनट तक रहेगा.

किस दिन मनाई जाएगी होली (Holi 2023 Kab Hai)

इस साल 2023 में होलिका दहन का 7 मार्च को किया जाएगा। होलिकादहन के एक दिन बाद रंगों वाली होली खेली जाती है ऐसे में होली 8 मार्च 2023 को मनाई जाएगी।

Exit mobile version