News Room Post

Amalaki Ekadashi 2023: आमलकी एकादशी कल, इन 2 उपायों को करने से मिलेगी धन-दौलत और सफलता!

Amalaki Ekadashi 2023: इस दिन भगवान विष्णु जी की भक्त विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। आमलकी एकादशी में आंवला का खास महत्व होता है। ऐसे में इस दिन विष्णु पूजा के साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

नई दिल्ली। हिन्दू धर्म में हर एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित होती है। ऐसे में हर एकादशी के दिन श्री हरि विष्णु की पूजा की जाती है। पंचांग के मुताबिक, फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को आमलकी एकादशी (Amalaki Ekadashi 2023) मनाई जाती है। इस एकादशी को रंगभरी एकादशी के रूप में भी मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु जी की भक्त विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना करते हैं। इस दिन व्रत भी रखा जाता है। आमलकी एकादशी में आंवला का खास महत्व होता है। ऐसे में इस दिन विष्णु पूजा के साथ ही आंवले के पेड़ की पूजा की जाती है।

कहते हैं इस दिन व्यक्ति को सुख-समृद्धि और लाभ के लिए कुछ उपाय भी करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते हैं ऐसे 2 उपायों के बारे में जिन्हें करने से आपको धन लाभ हो सकता है साथ ही आपके जीवन में सुख-समृद्धि भी आएगी।

आमलकी एकादशी के दिन इस तरह से स्नान करने पर होगा फायदा

आंवला का दान करने पर होगा फायदा

पद्म और विष्णु पुराणों में इस बारे में बताया गया है कि आंवले श्री हरि को काफी प्रिय है। अगर व्यक्ति इस दिन आंवले के पेड़ के नीचे बैठकर ब्राह्मणों को भोजन कराता है और खुद भी परिवार के साथ भोजन करता है तो उसे शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इसके अलावा इस दिन आंवले का दान भी शुभ होता है। कहते हैं आमलकी एकादशी के दिन आंवला दान करने से 1 हजार गायों को दान देने जैसा फल प्राप्त होता है।

Exit mobile version