News Room Post

Amla Navami 2020 : आवंला नंवमी आज, जानें महत्व

amla navmi

नई दिल्ली। आज यानी 23 नवंबर को आवंला नंवमी (Amla Navami) है। इसे अक्षय नवमी (Akshay Navami) भी कहा जाता है। आवंला नंवमी कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष के नौवें दिन मनाया जाता है। इसलिए इसे आवंला नवमी कहा जाता है। इस दिन लोग काफी दान-धर्म करते हैं। इस दिन दान करने से काफी पुण्य प्राप्त होता है। साथ ही जो दान करते है उसका दोगुना फल मिलता है।

आवंला नंवमी महत्व

आवंला नंवमी या अक्षय नवमी देवउठनी एकादशी के 2 दिन पहले मनाई जाती है। इस दिन दान-धर्म का कार्य किया जाता है जिसका काफी महत्व होता है। शास्त्रों में आंवला, वटवृक्ष, शमी, पीपल, कदम्ब और आम के वृक्षों को काफी महत्वपूर्ण माना गया है। इनकी पूजा करने से सभी पाप मिटते हैं साथ ही काफी पुण्य की प्राप्ती होती है।

आवंला नंवमी पूजा विधि

पूजा के लिए आपको सुबह सुर्योदय से पहले उठना होगा। फिर स्नान करें और आंवले के पेड़ की पूजा करें। इसके बाद आंवले के पेड़ को दूध चढ़ाएं और पेड़ की दूध पहुंचाएं। फिर रोली, अक्षत, फूल अर्पित करें। इसके बाद आंवले के पेड़ की पूजा करें। इसके बाद पेड़ की 7 बार प्ररिक्रमा लगाएं और दिया जलाएं।

Exit mobile version