नई दिल्ली। आज शनिवार, 15 जुलाई 2023 को सावन माह की शिवरात्रि मनाई जा रही है। सुबह से ही भक्त भोलेनाथ के मंदिरों में जल चढ़ाने के लिए कतारों में खड़े हैं। शिवरात्रि का दिन देवों के देव महादेव और माता पार्वती को समर्पित है। इस दिन माता पार्वती और शिव शंभू की पूजा और व्रत किया जाता है। सावन माह की आज पड़ रही ये शिवरात्रि काफी शुभ है क्योंकि आज एक नहीं बल्कि तीन शुभ संयोग बन रहे हैं। इन शुभ योग के बनने के कारण इस दिन की महत्ता काफी बढ़ गई है। धार्मिक शास्त्रों में इस बात का उल्लेख किया गया है कि शुभ संयोगों में किए गए हर कार्य व्यक्ति के जीवन में सुखद बदलाव लाते हैं। आज हम आपको इस लेख में ऐसी 3 चीजों के बारे में बताएंगे जिन्हें अगर आप सावन शिवरात्रि पर आज घर लाते हैं तो इससे आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है, आपके जीवन में सुख, शांति और धन किसी चीज की कमी नहीं रहती। तो चलिए जानते हैं कौन सी हैं ये 3 चीजें…
- अगर आप चाहते हैं कि इस सावन शिवरात्रि पर भोलेनाथ आपके ऊपर अपनी कृपा दृष्टि बरसाए तो आपको आपको आज अपने घर एक पारद शिवलिंग ले आना चाहिए। अब इस शिवलिंग को घर की उत्तर दिशा में लगा स्थापित कर दें। आपके घर में इससे सुख-समृद्धि बनी रहती है और आपको करियर-व्यापार में समृद्धि मिलती है। अगर आपको पारद शिवलिंग नहीं मिल रहा है तो आप स्फटिक शिवलिंग भी घर ला सकते हैं।
- भोलेनाथ हमेशा अपने डमरू को अपने पास रखते हैं। इससे ये साफ जाहिर होता है कि उन्हें डमरू प्रिय है। ऐसे में आज सावन शिवरात्रि पर आप घर में शिवजी को प्रिय झुमरू ले आएं। इसे विधि-विधान के साथ घर के मंदिर में स्थापित करें। इससे आपके घर में मौजूद नकारात्मकता दूर होती है साथ ही सुख-समृद्धि बढ़ती है।
- सावन शिवरात्रि पर रुद्राक्ष को घर लाना भी शुभ माना जाता है। रुद्राक्ष को भोलेनाथ का ही रूप माना जाता है। आप आज घर में एक मुखी ला सकते हैं क्योंकि इसे सुख, समृद्धि और शांति का प्रतीक माना जाता है। ऐसे में अगर आप घर के मंदिर में इसे रखते हैं तो आपको शुभ फलों की प्राप्ति होती है। आप इसे अपनी तिजोरी में भी रख सकते हैं।
डिस्क्लेमर: ऊपर दिए गए लेख की जानकारी मान्यताओं पर आधारित है। NewsroomPost इस तरह की किसी जानकारी का दावा नहीं करता है।