News Room Post

New Year 2021: नए साल के पहले दिन घर में लाए ये सामान, साल भर बनी रहेगी समृद्धि

morpankh

नई दिल्ली। नए साल (New Year 2021) का आगाज हो गया है। अगर नए साल पर आप अपने घर पर शुभ सामान (Good stuff) लाएंगे तो इससे आपके घर में साल भर समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही धन की कमी कभी नहीं होगी। इनमें लघु नारियल, मोर पंख और स्वास्तिक चिन्ह भी शामिल है।

स्वास्तिक

साल के पहले दिन स्वास्तिक को आप अपने घर में ला सकते हैं। ये काफी शुभ होता है। इसमें भगवान गणेश का वास होता है इसलिए इसे काफी पवित्र माना जाता है। अगर आप इसे घर में लाते है तो ये काफी शुभ होगा।

लघु नारियल

नारियल काफी शुभ माना जाता है इसलिए हर शुभ कार्य शुरू करने से पहले इसे शामिल किया जाता है। कहा जाता है नारियल यानि श्रीफल में त्रिदेव निवास करते हैं।अगर आप नए साल के मौके पर घर में नारियल लाएंगे तो इससे धन की कमी कभी नहीं होगी।

मोरपंख

अगर आप नए साल के मौके पर घर में मोरपंख लाएंगे तो ये सोए भाग्य को जगा देगा। इसलिए इस दिन मोर पंख को घर में जरुर स्थापित करना चाहिए। इससे भाग्योदय तो होगा ही साथ ही जीवन में तरक्की भी होगी।

कछुआ

अगर आप नए साल के मौके पर घर में कछुआ लाएंगे तो ये घर में नकारात्मक एनर्जी को दूर करेगा साथ ही सकारात्मक एनर्जी को घर में लाएगा।

हाथी

अगर आपकी कुंडली में राहु और केतु का बुरा प्रभाव है तो घर में चांदी के हाथी की प्रतिमा आप ला सकते हैं। इससे उनका प्रभाव कम होगा।

Exit mobile version