News Room Post

Vastu Tips: घर में इन चीजों को रखने से कभी नहीं होती पैसों की कमी, यहां पढ़ें

black money

नई दिल्ली। हर व्यक्ति अपनी जीवन में यही चाहता है कि उसे उम्र भर किसी चीज की कमी न रहे। चाहें वो पैसों से जुड़ी हो या फिर सुख सुविधाओं। हर इंसान इन्हीं सुविधाओं को पूरा करने के लिए पूरी जिंदगी दौड़-भाग करता है। हालांकि कई बार लाख कोशिशों के बाद भी लोगों के जीवन में पैसों से जुड़ी तंगी बनी रहती है। अगर आप भी इसी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे उपायों के बारे में जिससे करने से आपके घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास रहता है। तो चलिए आपको बताते हैं कौन से हैं वो चीजें…

1. तुलसी का पौधा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी शुभ माना जाता है। उत्तर दिशा में अगर तुलसी का पौधा लगाया जाता है तो इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके साथ ही तुलसी के पौधे की विधि-विधान से पूजा करने पर मां लक्ष्मी की भी कृपा दृष्टि बनी रहती है।

2. मिट्टी का घड़ा- वास्तु शास्त्र के अनुसार, जो लोग आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं उन्हें अपने घर में घर में मिट्टी का घड़ा लेकर आना चाहिए। इस घड़े में पानी भरकर घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कहा जाता है ऐसा करने से पैसों की तंगी का सामना नहीं करना पड़ता।

3. क्रिस्टल बॉल- क्रिस्टल बॉल को घर में रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के दरवाजे या फिर खिड़की के ऊपर इसे लगाया जाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों से जुड़ी समस्या नहीं आती।

4. धातु का कछुआ- घर में धातु का कछुआ रखना भी बेहद शुभ माना जाता है। इसे भी घर की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। यहां ध्यान रखें कि इसका मुंह घर की अंदर की ओर होना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इसे अगर घर में रखा जाता है तो इससे घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

5. हाथी का स्टैच्यू- धातु का कछुए के साथ ही हाथी का स्टैच्यू भी घर में रखने की सलाह दी जाती है। जो लोग मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं उन्हें घर में हाथी का स्टैच्यू या फिर हंसों के जोड़े का स्टैच्यू रखना चाहिए।

Exit mobile version