News Room Post

Vishnu Pooja: गुरुवार को करें भगवान विष्णु के शक्तिशाली मंत्रों का जाप

नई दिल्ली। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु (Lord Vishnu) के मंत्रों का जप (Chanting of Mantras) किया जाए तो इससे विशेष लाभ मिलता है। हम आपको भगवान विष्णु के उन मंत्रों के बारें बताएंगे जो प्रभावशाली है। इससे आपको काफी लाभ होगा। ये है भगवान विष्णु के प्रभावशाली मंत्र-

ये है प्रभावशाली मंत्र

1. विष्णु गायत्री महामंत्र: ओम नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

2. पंचरूप मंत्र: ओम ह्रीं कार्तविर्यार्जुनो नाम राजा बाहु सहस्त्रवान, यस्य स्मरेण मात्रेण ह्रतं नष्‍टं च लभ्यते।

3. विष्णु रूपं पूजन मंत्र: शांता कारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम। विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम। लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।

4. विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र: श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे। हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

ऐसे करें मंत्रों का जाप

इस दिन स्नान के बाद पीले कपड़े पहनें। फिर भगवान विष्णु की पूजा करें। इसके बाद उनको खीर या दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं। साथ ही पीले रंग के फूल अर्पित करें। अब पूजा वाले आसन पर ध्यान मुद्रा में बैठ जाएं। फिर मंत्रों का जाप करें।

Exit mobile version