News Room Post

Mokshada Ekadashi 2021 Mantra: मोक्षदा एकादशी पर भगवान विष्णु के इन मंत्रों का करें जाप, हर मनोकामना होगी पूरी

Mokshada Ekadashi 2021

नई दिल्ली। मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi 2021) जैसा कि इसके नाम से समझ में आता है कि ये मोक्ष देने वाली एकादशी है। मोक्षदा एकादशी को लेकर कहा जाता है कि जो भी व्यक्ति इस दिन विधि-विधान के साथ पूजा और व्रत करता है उसके हर पाप का नाश होता है साथ ही कहा जाता है मोक्षदा एकादशी का व्रत (Mokshada Ekadashi Vrat 2021) रखने से पितरों को भी बैकुंठ की प्राप्ति होती है। इस बार मोक्षदा एकादशी 14 दिसंबर यानी कल पड़ रही है। मोक्षदा एकादशी (Mokshada Ekadashi) में भगवान विष्णु के मंत्रों का खास महत्व होता है। कहते हैं इस दिन व्रत करने और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप (Bhagwan Vishnu Mnatra Jaap) करने से हर मनोकामना पूरी होती है। हर एक मंत्र का अपना एक उद्देश्य होता है, ऐसे में उसके जाप से सिद्धी होती है। कहा जाता है कि भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से किया जाना चाहिए क्योंकि भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। मंत्रों के जाप करते समय इस बात का भी खास ख्याल रखना चाहिए कि आपको तन, मन और शब्दों का सही उच्चारण भी करना होता है। तो चलिए आपको बताते हैं विष्णु जी के मंत्रों के बारे में…

विष्णु मंत्र (Vishnu Mantra)

धन और समृद्धि के लिए करें इस मंत्र का जाप

ओम भूरिदा भूरि देहिनो, मा दभ्रं भूर्या भर। भूरि घेदिन्द्र दित्ससि।
ओम भूरिदा त्यसि श्रुत: पुरूत्रा शूर वृत्रहन्। आ नो भजस्व राधसि।

विष्णु गायत्री मंत्र: सुख और शांति के लिए करें जाप

ऊं नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।
श्री विष्णु भगवते वासुदेवाय मंत्र
ओम नमोः भगवते वासुदेवाय॥

विष्णु कृष्ण अवतार मंत्र:

श्रीकृष्ण गोविन्द हरे मुरारे।
हे नाथ नारायण वासुदेवाय।।

विष्णु रूपं पूजन मंत्र

शांताकारम भुजङ्ग शयनम पद्म नाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसद्र्श्यं मेघवर्णम शुभांगम्।
लक्ष्मी कान्तं कमल नयनम योगिभिर्ध्यान नग्म्य्म।
वन्दे विष्णुम भवभयहरं सर्व लोकेकनाथम्।

मंगल श्री विष्णु मंत्र

मङ्गलम् भगवान विष्णुः, मङ्गलम् गरुणध्वजः।
मङ्गलम् पुण्डरीकाक्षः, मङ्गलाय तनो हरिः॥

यहां बता दें कि विष्णु जी के इन मंत्रों का जाप करने से पहले उनकी पूजा जरूर करनी चाहिए। विष्णु जी के आगे जो दीपक जलाया जाता है उमें घी का इस्तेमाल किया जाना चाहिए। मंत्र जाप के लिए ध्यान केंद्रित होगा भी आवश्यक है।

Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroom post किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता। ऐसे में किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

Exit mobile version