News Room Post

Sawan Shivratri 2021: सावन की शिवरात्रि पर करें शिव शंभू के इन मंत्रों का जाप

नई दिल्ली। सावन की शिवरात्रि (Sawan Shivratri) आज है। इस शिवरात्रि का एक अलग महत्व है। इस दिन भगवान शिव की पूजा पूरे विधि-विधान के साथ की जाती है। साथ ही जलाभिषेक भी करते हैं और व्रत भी करते हैं। इस दिन शिव शंभू के अलावा माता पार्वती की पूजा भी की जाती है। इससे भोलेनाथ और माता पार्वती प्रसन्न हो कर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।

आज के दिन हजारों की संख्या में भक्त सावन के महीने में भोलेनाथ और माता पार्वती को समर्पित मन्दिरों में दर्शन करते हैं। साथ ही गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। लेकिन कोरोना के चलते भक्तजन फिलहाल मंदिरों में दर्शन के लिए नहीं जा पा रहे हैं, ऐसे में आप घर पर ही भोलेनाथ के शक्तिशाली मंत्रों का जाप कर उनका आर्शीवाद प्राप्त कर सकते हैं।

शिव मुल मंत्र

ॐ नमः शिवाय॥

महा मृत्युंजय मंत्र

ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्

रुद्र गांयत्री मंत्र

ॐ तत्पुरुषाय विद्महे महादेवाय धीमहि
तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥

Exit mobile version