News Room Post

Chhath Pooja: इस बार छठ पर किस दिन देना होगा अर्घ्य, यहां पढ़े पूरी अपडेट

नई दिल्ली। दिवाली के बाद सबको छठ पर्व (Chhath festival) का इंतजार है। इस साल छठ पूजा (Chhath Pooja) 20 नवंबर को पड़ रही है। इस दिन विशेष रुप से सूर्य देव (Surya Dev) को पूजा जाता है और अर्घ्य दिया जाता है। जिसका समय हम आपको नीचे बताएंगे।

हर साल छठ का त्योहार शुक्ल पक्ष की छठी तिथि को किया जाता है। छठी से पहले चतुर्थी पर नहाय खाय की विधि होती है। जो छठ पूजा से 2 दिन पहले ही होती है। इसके अगले दिन लोहंडा और खरना मनाया जाता है। इसके बाद छठ पूजा मनाई जाती है।

छठ पूजा में शाम को सूर्य देवता को अर्घ्य दिया जाता है। छठ के अगले दिन सप्तमी को सूर्योदय के समय उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य देते है। इसके बाद पारण किया जाता है।

नहाय खाय की विधि

छठ पर्व के पहले दिन नहाय खाय की विधि होती है। इस साल ये विधि 18 नवंबर को पड़ रही है।

लोहंडा और खरना

छठ पर्व के दूसरे दिन लोहंडा और खरना मनाया जाता है। इस साल ये विधि 19 नवंबर को पड़ रही है।

छठ पूजा

छठ पर्व का मुख्य दिन यही होता है। इस दिन छठ पूजा होती है। छठ मईया की पूजा की जाती है जिसके बाद शाम को सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। इस साल ये त्योहार 20 नवंबर को पड़ रहा है।

उगते हुए सूर्य को अर्घ्य

छठ पूजा के अगले दिन उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। इसके बाद व्रत खोला जाता है। इस साल ये दिन 21 नवंबर को पड़ रहा है।

Exit mobile version