News Room Post

Holi 2023: होली से पहले कर लें घर की सफाई, वरना ये 5 चीजें बिगाड़ सकती हैं घर का माहौल

Holi 2023: दीवाली की तरह होली पर भी कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी होली सकारात्मक होगी और घर में मां लक्ष्मी का वास होगा।

नई दिल्ली। इस साल 2023 में होली का त्योहार 8 मार्च को मनाया जाने वाला है। 7 मार्च को होलिका दहन होगा, जबकि 8 मार्च को रंगों वाली होली खेली जाएगी। वेदों में होली दिवाली को बहुत शुभ त्योहार माना जाता है जिसमें साक्षात माता लक्ष्मी सबके द्वार आती है। दीवाली  की तरह होली पर भी कुछ चीजों का खास ध्यान रखना चाहिए। आज हम आपको उन चीजों के बारे में बताएंगे जिससे आपकी होली सकारात्मक होगी और घर में मां लक्ष्मी का वास होगा। इसके लिए आपको कुछ चीजों को घर से बाहर का रास्ता दिखाना होगा। तो चलिए जानते हैं कि वो क्या-क्या है।

खंडित तस्वीर या मूर्ति– होली से पहले खंडित तस्वीरें या मूर्तियां को जल में प्रवाहित कर दें या किसी मंदिर या पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। इससे घर की दरिद्रता दूर होती है।

खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान– कई बार हम घर में खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान भी रखते है, जैसे रुकी हुई घड़ी, या फ्यूज बल्ब या फिर कोई और चीज। ऐसी चीजों को घर में न रखे और होली से पहले ही सभी चीजों को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं।

फटे पुराने जूते-चप्पल– अगर आप भी फटे पुराने जूते-चप्पल ये सोचकर रखते हैं कि उन्हें बाद में ठीक करा कर यूज कर लिया जाएगा तो आप बहुत गलत करते हैं। अगर आपको उन्हें यूज करना है तो ठीक कराकर घर में रखें, टूटा हुआ ना रखें। इससे घर की लक्ष्मी प्रभावित होती है।

टूटा हुआ कांच– घर में टूटा शीशा या किसी भी तरह का ग्लास या कांच न रखें। घर में टूटा कांच रहना बेहद अशुभ माना चाहता है तो अगर आपके घर में कुछ भी ऐसा हो तो उसे जल्द से जल्द बाहर निकाल दें।

घर का एंट्रेंस– घर के मुख्य द्वार को हमेशा साफ-सुथरा रखना चाहिए और एक बात का और ध्यान रखें कि घर का मुख्य द्वार टूटा-फूटा ना हो।

Exit mobile version