News Room Post

Dev Diwali 2022: देव दीपावली आज, मां लक्ष्मी को इन उपायों से करें प्रसन्न, दूर होंगे हर कष्ट

Dev Diwali 2022

नई दिल्ली। आज यानी सोमवार, 7 नवंबर को देव दीपावली का त्योहार मनाया जा रहा है। हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा तिथि पर इसे मनाया जाता है। दो दिनों तक चलने वाले इस त्योहार में पवित्र नदियों में स्नान करने और दीपदान करने का विशेष महत्व होता है। आज शाम 4.15 मिनट से पूर्णिमा तिथि शुरू हो जाएगी। पूर्णिमा का स्नान अगले दिन 8 नवंबर को किया जाएगा। इस खास मौके पर अगर आप मां लक्ष्मी को प्रसन्न कर उनका आशिर्वाद पाना चाहते हैं तो आपको कुछ खास उपाय इस दिन जरूर करने चाहिए। तो चलिए आपको बताते है देव दीपावली पर कौन से उपाय आपकी पैसों से जुड़ी हर मुश्किल का हल निकालेंगे…

देव दिवाली के दिन जरूर करें ये अचूक उपाय

देव दिवाली के दिन आप मां लक्ष्मी के किसी भी मंदिर में जाएं और उन्हें वस्त्र चढ़ाए। ऐसा करना शुभ होता है। इसके अलावा आपको इस दिन मंदिर में गुलाब की अगरबत्ती भी जलानी चाहिए। ये उपाय आपके पैसों से जुड़ी हर समस्या को दूर कर करता है।

देव दिवाली की रात आपको लक्ष्‍मी पूजा करने के बाद नौ गोमती चक्र की अपनी तिजोरी में स्थापना करनी है। ये उपाय करने से आपके घर में समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है। इसके अलावा आपको मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलता है।

जिन लोगों की ये समस्या है कि उनके पास पैसा नहीं टिकता तो ऐसे लोगों को देव दिवाली के दिन गुलाब के फूल और रोली को लाल कपड़े में बांधकर इसकी पूजा करनी चाहिए। फिर इसे उस स्थान पर रख दें जहां पर आप पैसे रखते हैं। इससे आपके पास रुकने लगेगा और बरकत भी बनी रहेगी।

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है तो आपको देव दिवाली के दिन घर के मेन गेट पर आम के पत्तों का तोरण लगाना चाहिए। साथ ही पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव भी करें।

देव दिवाली के दिन पवित्र नदी स्नान और दीपदान का महत्व होता है। ऐसे में आपको इस दिन किसी पवित्र नदी शुद्ध घी का दीया जलाकर प्रवाहित करना चाहिए। इससे आपको मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपको आशीर्वाद देती है और आपके हर कष्ट को दूर करती है।

Exit mobile version