News Room Post

Dhanteras 2020: धनतेरस आज, जानें शुभ मुहुर्त और पूजा विधि

नई दिल्ली। आज धनतेरस 2020 (Dhanteras 2020) का त्योहार मनाया जा रहा है। कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष तिथि को त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है। इस दिन भगवान धनवन्तरी (Dhanvantri) की पूजा की जाती है। इस दौरान घर में नया सामान लाना बेहद शुभ माना जाता है।

ये तो सबको पता कि इस दिन घर में नया सामान लाया जाता है। लेकिन क्या आपको ये पता है नया सामान लाने के लिए भी शुभ मुहुर्त होता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन शुभ मुहुर्त में समान लाने से सुख-समृद्धि आती है। इसके अलावा कभी पैसों की तंगी नहीं होती।

धनतेरस का शुभ मुहुर्त

इस साल धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहुर्त 5 बजकर 34 मिनट से लेकर 6 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। जो सिर्फ 27 मिनट है। ऐसे में अगर आप इन 27 मिनट में खरीदारी करते हैं तो ये काफी शुभ होगा। इसके अलावा आज सोना-चांदी और झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है।

पूजा विधि

इस दिन भगवान कुबेर और धनवन्तरी की पूजा की जाती है। इनकी पूजा करने से यो प्रसन्न हो कर धन की वर्षा करते है और कभी पैसे की तंगी नहीं होने देते। पूजा के लिए दोनों भगवान की मूर्ती पहले स्थापित करें फिर घी का दिया जलाएं। इसके बाद भोग लगाएं। भोग में भगवान कुबेर को सफेद मिठाई चढ़ाएं क्योंकि उन्हें ये प्रिय है। वहीं धनवन्तरी को पीली मिठाई का भोग लगाएं। इसके बाद अंत में भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करना ना भूलें।

Exit mobile version