News Room Post

Dhanteras 2021: धनतेरस के दिन न करें इन चीजों की खरीदारी

नई दिल्ली। आज देश में धनतेरस (Dhanteras 2021) का त्योहार मनाया जा रहा है। इस दिन नई चीजें खरीदी जाती है। मान्यता है कि अगर धनतेरस के दिन नई चीजें घर में लाई जाए तो वो आने वाले समय में खूब लाभ देती है। लेकिन क्या आप ये जानते है कि आज के दिन कुछ ऐसी चीजें हैं जिन्हें खरीदने की मनाही है। इन वस्तुओं को खरीदने से नुकसान हो सकता है साथ ही धन की हानि भी हो सकती है। ऐसे में जानते हैं कि वो क्या चीजें हैं जिन्हें आप धनतेरस के दिन खरीदने से बचें।

क्या न खरीदें-

धनतेरस के दिन प्लास्टिक, एलुमिनियम और नुकीली चीजों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा आज दिन काले रंग की वस्तुएं और कांच के सामान को भी न खरीदें। इन्हें खरीदने से धन की हानि होती है।

क्या खरीदें-

धनतेरस के दिन सोना, चांदी, पीतल और इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहिए, इन्हें आज के दिन घर या दफ्तर में लाना काफी शुभ माना जाता है। इसके अलावा आज के दिन धनिया और झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ होता है।

धनतेरस पूजा मुहूर्त

धनतेरस पर पूजा का मुहूर्त 06:17 पी एम से 08:11 पी एम तक है।

यम दीपम मंगलवार, नवम्बर 2, 2021 को
प्रदोष काल – 05:35 पी एम से 08:11 पी एम
वृषभ काल – 06:17 पी एम से 08:12 पी एम
त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – नवम्बर 02, 2021 को 11:31 ए एम बजे
त्रयोदशी तिथि समाप्त – नवम्बर 03, 2021 को 09:02 ए एम बजे

धनतेरस महत्व

धनतेरस में धन-धान्य की कामना की जाती है। इस दिन अगर धनवंतरि समेत माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाए तो घर में धन की कभी कमी नहीं होगी। माना जाता है कि धनतेरस के दिन बर्तन खरीदने से सुख-समृद्धि आती है और धन की वर्षा होती है। इस दिन शाम के समय घर के मुख्य द्वार पर और आंगन में दीपक जलाए जाते हैं। इसके साथ ही धनतेरस पर शाम के समय एक दीपक यम देवता के नाम पर भी जलाया जाता है। ऐसा करने से यम देवता प्रसन्न होते हैं।

Exit mobile version