News Room Post

Chandra Grahan 2021: साल का अंतिम चंद्र ग्रहण आज, भूलकर भी ना करें ये काम

नई दिल्ली। साल 2021 खत्म होने में अब बस 2 ही महीने बचे हैं। ऐसे में साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज लग गया है। जिसका असर कई राशियों पर पड़ने वाला है। ऐसे में आपको भगवान शिव की अराधना करनी चाहिए। जिससे चंद्र ग्रहण का असर कम होगा साथ ही लाभ भी मिलेगा। साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर 2021 को लग रहा है। इस दिन शुक्रवार है। ये 580 सालों का सबसे बड़ा आंशिक चंद्र ग्रहण बताया जा रहा है। जिसे पूर्वोत्तर भारत के लोग देख पाएंगे।

चंद्र ग्रहण के दौरान कुछ खास नियम बनाए गए हैं। हालांकि ये नियम बच्चों, बुजुर्ग और बीमार लोगों पर लागू नहीं होते हैं। वो किसी भी समय सो सकते हैं और भोजन कर सकते हैं। लेकिन इसके अलावा बाकि लोगों को ध्यान रखना चाहिए कि चंद्र ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या नहीं…

क्या करें

— चंद्र ग्रहण भोजन करना वर्जित बताया गया है।

— चंद्र ग्रहण के दौरान तेल नहीं लगाना चाहिए।

— इस दौरान सोना भी नहीं चाहिए।

— चंद्र ग्रहण के दौरान फूल और पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए।

— इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए।

क्या करें

— चंद्र ग्रहण के दौरान भगवान का ध्यान करें।

— चंद्र ग्रहण के दौरान महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।

— इस दौरान खूब दान-पुण्य करना चाहिए।

— चंद्र ग्रहण के दिन गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए।

— चंद्र ग्रहण के दौरान पक्षियों को दाना डालना चाहिए।

Exit mobile version