News Room Post

Bhai Dooj 2022: भाई-दूज पर तिलक करते समय भूलकर भी न करें ये काम, जानिए टीका करने की सही विधि

नई दिल्ली। देश में हर साल दीपावली का उत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। ये त्योहार कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि से आरंभ होकर पांच दिनों तक चलता है। अमावस्या के दिन दीपावली मनाई जाती है और इसकी द्वितीया तिथि को भाई दूज का पर्व मनाया जाता है, जो इस साल 26 अक्टूबर 2022 को पड़ रहा है। भाई-बहन को समर्पित इस पर्व को भैया दूज, भाई टीका और यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन बहनें भाई को टीका लगा कर मिठाई खिलाती हैं और उनकी सफलता और दीर्घायु के लिए दुआ मांगती हैं। इस विषय में ज्योतिषाचार्यों की मानें तो तिलक के शुभ-मुहूर्त का ध्यान तो रखना ही चाहिए। इसके अलावा, दिशा आदि समेत अन्य कई नियमों का ध्यान रखना चाहिए। तो क्या हैं वो नियम आइए जानते हैं…

1.वास्तुविदों के अनुसार, तिलक करते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए और बहन का मुख उत्तर-पूर्व या पूर्व में दिशा में होना शुभ माना जाता है।

2.भाई दूज के दिन बहन को भाई का तिलक किए बिना कुछ भी खाना-पीना नहीं चाहिए। टीका करने के बाद ही कुछ ग्रहण करें।

3.इस दिन बहनें सुबह उठकर जल्दी स्नान कर लें। उसके बाद शुभ दिशा में गेहूं के आटे से चौक बनाएं। इस चौक पर लकड़ी का पाटा (बैठका) रखें और उस पर भाई को बिठाएं।

4.अब बहनें भाई को टीका लगाएं।

5.अब उसकी कलाई पर कलावा बांधें और उसे मिठाई खिलाएं।

6.इसके बाद दीपक जलाकर भाई की आरती उतारें और उसकी लंबी उम्र की कामना करें।

7.भाई दूज के दिन भाई-बहनों को आपस में किसी तरह का झगड़ा या बहस नहीं करनी चाहिए।

8.इस त्योहार पर भाई बहन को जो भी उपहार दे, बहन को उसका सम्मान करना चाहिए।

9.इस दिन बहन-भाई को झूठ नहीं बोलना चाहिए।

10.भाई-दूज पर टीका के समय भाई-बहन को भूलकर भी काले रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए।

Exit mobile version