नई दिल्ली। वास्तु शास्त्र में घर बनाने से लेकर घर में रखी जानी वाली हर चीज का अपना एक खास महत्व होता है। इन चीजों को अगर आप सही ढंग से रखते हैं तो आपको इसका सही फायदा मिलता है लेकिन अगर यह चीजें गलत जगह और गलत दिशा में रख दी जाएं तो इसका आपको नकारात्मक असर देखने को मिलता है। बात नहाने की करें तो वास्तु में नहाने से जुड़े भी कई नियम बताएं गए हैं जिनका पालन करके आप अपने जीवन को खुशहाल बना सकते हैं लेकिन कई बार हम अंजाने में कुछ ऐसी चीजें कर देते हैं जिसे आपको गलती से भी नहीं करना चाहिए। तो चलिए जानते हैं क्या है ये चीजें…
भूलकर भी नहाने के बाद न करें ये काम
- बहुत से लोग नहाने के बाद बाथरूम को गंदा ही छोड़ देते हैं। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी आदत को सुधार लें। जब भी नहाकर निकल रहे हैं तो उससे पहले जरूर देखें लें कि बाथरूम साफ है या नहीं।
- गंदा बाथरूम रखने से राहु नाराज होते हैं और इसका नेगेटिव प्रभाव (negative effect) मनुष्य पर पड़ता है।
- कभी भी नहाने के बाद भूलकर भी बाथरूम में गीले कपड़े न छोड़े। वास्तु में ऐसा करने पर बड़ा दोष लगता है।
- बहुत से लोग पहले नहा लेते हैं और बाद में अपने गंदे कपड़ों को धोते हैं जबकि आपको करना ये चाहिए कि पहले गंदे कपड़ों को धोएं और फिर नहाएं।
- जब भी आप अपने गंदे कपड़ों को धो रहे हों तो इसे तुरंत सुखाने के लिए डाल दें। बहुत से लोग बाथरूम में कपड़े धोकर पानी निकलने के लिए कुछ घंटों तक उन्हें बाथरुम में ही छोड़ देते हैं, ऐसा आपको भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
- कपड़े धोने के बाद कभी भी इनका गंदा पानी आपको रखना नहीं चाहिए। कोशिश करें कि हमेशा बाल्टी में साफ पानी भरा हो।
- बहुत से लोग नहाने के बाद अपने टूटे हुए बालों को बाथरूम में ही छोड़ देते हैं। वास्तु में इसे बहुत गलत माना जाता है। इससे शनि देव और मंगल देव नाराज हो जाते हैं। आपको इनका गुस्सा भी झेलना पड़ता है। तो गलती से भी टूटे हुए बालों को बाथरूम में न छोड़े।
- जब भी आप नहाकर बाहर निकल रहे हों तो इस बात का भी खास ख्याल रखें कि नल से पानी न टपक रहा है। वास्तु में टपकते हुए नल को धन और सम्मान की भी हानि से जोड़ा गया है।
- कभी भी नहाने के बाद बाल्टी में पानी नहीं छोड़ना चाहिए। नहाने के बाद बाल्टी में पानी भरकर जरूर रख दें। नहीं तो आप बाल्टी को उल्टा करके रख सकते हैं।
- इस बात का भी खास ख्याल रखें कि बाथरूम में रखी चीज़ें इधर-उधर न फैली हों। इसे सही से सही जगह पर रखें।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Newsroompost इसकी पुष्टि नहीं करता है।)